कोरबा: भतीजे ने की चाची की हत्या… डंडे से पीट-पीटकर ली जान, मृतका ने आरोपी की पत्नी से किया था विवाद

        कोरबा: जिले में भतीजे ने चाची की हत्या कर दी। लेमरू गांव में मगंलवार को डंडे से पीट-पीटकर आरोपी भतीजे ने चाची की जान ले ली और मौके से फरार हो गया। पूरा मामला लेमरू थाना इलाके का है।

        जानकारी के मुताबिक, लेमरू गांव में जगमोहन मंझवार और उसकी पत्नी सरोज बाई मंझवार रहते थे। उसी आंगन में उसके भतीजे समार सिंह मंझवार और उसकी पत्नी यशोदा भाई भी रहते हैं। यशोदा और समार की शादी को महज कुछ ही साल हुए हैं।

        डंडे से लगातार वार करने से मृतका आंगन में ही गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।

        डंडे से लगातार वार करने से मृतका आंगन में ही गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।

        मंगलवार की देर शाम सरोज बाई मंझावर ने यशोदा बाई को किसी विवाद के बाद डंडे से वार दिया। यशोदा ने जब इसकी जानकारी अपने पति समार मंझावर को दी तो वह आग बबूला हो गया। आरोपी समार ने घर के आंगन के काम रही अपनी चाची पर डंडे से हमला किया। आरोपी करीब 10 मिनट तक सिर और हाथ पर वार करता रहा जिससे उसकी मौत हो गई।

        भतीजे ने डंडे से कई वार किए और फिर जंगल की ओर भाग गया।

        भतीजे ने डंडे से कई वार किए और फिर जंगल की ओर भाग गया।

        डंडे से लगातार हुए हमले से सरोज बाई गिर पड़ी जिसके बाद आरोपी समार भी जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ। परिजन ने उसकी खबर लेमरू थाने में दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और मृतकों के बयान भी दर्ज किए हैं।

        फिलहाल पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुटी है।



                Hot this week

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                रायपुर : आंगन मिलन सेवा में गूंजा पोषण और सेवा का संदेश, चिरईपानी में रोपे गए मुनगा के पौधे

                आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिनों का हुआ सम्मानरायपुर (BCC NEWS...

                रायपुर : बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                लखना, बेमता और बलौदीखुर्द का दौरा कर जताया संबलहर...

                रायपुर : सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ नेक्स्ट यूथ कॉन्क्लेव में हुए शामिल, विभिन्न...

                Related Articles

                Popular Categories