कोरबा: सेप्टिक टैंक में बना रहे थे शराब, युवक की मौत… शराब निकालने 10 फीट नीचे उतरे तीन लोग हुए बेहोश, जहरीली गैस से गई जान

        कोरबा: शहर के प्रवेश द्वार सीतामढ़ी में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में महुआ शराब बनाने के दौरान जहरीले गैस से 3 लोग एक के बाद एक बेहोश हो गए। लोगों ने किसी तरह से तीनों को टैंक से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने जांच के बाद इनमें से एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

        घर का मालिक नरेंद्र सहिस (30) अवैध महुआ शराब बनाने का काम करता था। सेप्टिक टैंक को सुरक्षित मानकर उसमें शराब बनाया जा रहा था। शुक्रवार रात को महुआ लहान निकालने के लिए नरेंद्र 10 फीट गहरे टैंक में उतरा। यहां थोड़ी ही देर के बाद वो बेहोश हो गया। ये जानकारी मिलने पर मान गुड्डू और बिहारी यादव नाम के दो युवक भी बारी-बारी से नरेंद्र को निकालने के लिए टैंक में उतरे, लेकिन वे दोनों भी बेहोश हो गए।

        मृतक नरेंद्र के दोस्त का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी। नरेंद्र को बचाने के लिए टैंक में उतरने के बाद ये भी हो गया था बेहोश।

        मृतक नरेंद्र के दोस्त का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी। नरेंद्र को बचाने के लिए टैंक में उतरने के बाद ये भी हो गया था बेहोश।

        बस्ती में ये खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने जैसे-तैसे तीनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टर ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं मान गुड्डू और बिहारी यादव का इलाज चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर है।

        निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में नरेंद्र सहिस (30 वर्ष) अवैध महुआ शराब बनाने का काम करता था।

        निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में नरेंद्र सहिस (30 वर्ष) अवैध महुआ शराब बनाने का काम करता था।

        मामले की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सिटी कोतवाली प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। परिजनों और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

        सेप्टिक टैंक में 10 फीट नीचे नरेंद्र सहिस महुआ लहान निकालने के लिए उतरा था।

        सेप्टिक टैंक में 10 फीट नीचे नरेंद्र सहिस महुआ लहान निकालने के लिए उतरा था।

        मृतक के पिता राधेश्याम सहिस ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। बड़े बेटे नरेंद्र की शादी हो चुकी है और उसका एक 11 साल का बेटा भी है। वो निजी कंपनी में ड्राइवर का काम करता था। उसके घर के पीछे नया मकान बन रहा है। वहां सेप्टिक टैंक के अंदर महुआ शराब बनाने के लिए लहान रखा गया था।

        निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में हुआ हादसा, एक युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर।

        निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में हुआ हादसा, एक युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर।

        पिता ने बताया कि इसी को निकालने के लिए शुक्रवार रात 8 बजे नरेंद्र 10 फीट नीचे टैंक में उतरा था, लेकिन वो वहां बेहोश हो गया। उसे बचाने गए उसके दोनों दोस्त भी बेहोश हो गए। तीनों को बेहोश देखकर डायल 112 को लोगों ने सूचना दी। बस्तीवासियों के सहयोग से तीनों को पुलिस ने टैंक से बाहर निकाला।



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान

                विद्यार्थियों को कॉपी-पेन का वितरण, आवास योजना के हितग्राहियों...

                रायपुर : आजीविका की नई भोर : बिहान योजना ने बदली गीता की दुनिया

                सब्जी खेती और बकरी पालन से बनीं आत्मनिर्भरता की...

                Related Articles

                Popular Categories