Wednesday, February 18, 2026

              CG: शराब के नशे में टीचर का हंगामा… बीच सड़क पर जमकर मचाया हुड़दंग, आते-जाते लोगों को भी दी गाली; BEO ने कही कार्रवाई की बात

              बलौदाबाजार: जिले में एक शिक्षक का नशे में धुत होकर हंगामा मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम धोराभांठा के मिडिल स्कूल का यह शिक्षक नशे में धुत होकर बाजार में हुड़दंग करता दिखाई दे रहा है। मामला गिधपुरी थाना क्षेत्र के भवानीपुर बाजार का है।

              जानकारी के मुताबिक, ग्राम धोराभांठा के मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षक संत राम दीवान भवानीपुर के बाजार में शराब के नशे में हंगामा करता रहा। यहां तक कि नशेड़ी शिक्षक को स्कूल जाने का रास्ता तक नहीं समझ में आ रहा था।

              पलारी विकासखंड के भवानीपुर साप्ताहिक बाजार में शराबी शिक्षक नशे में करता रहा हंगामा।

              पलारी विकासखंड के भवानीपुर साप्ताहिक बाजार में शराबी शिक्षक नशे में करता रहा हंगामा।

              इस बारे में बीईओ केएन वर्मा ने बताया कि शिक्षक संत राम दीवान का 3 दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से बुधवार तक कोसमंदी स्कूल में लगा था। ये शिकायत भी सामने आई है कि वो प्रशिक्षण में भी शराब के नशे में ही पहुंचता था। उन्होंने बताया कि नशे में रहने के कारण वो ट्रेनिंग लेने के लायक नहीं था, इसलिए उसे जाने के लिए कह दिया गया, लेकिन टीचर साप्ताहिक बाजार भवानीपुर में बीच सड़क पर बैठ गया।

              गिधपुरी थाना क्षेत्र की घटना है। थाने में शराबी शिक्षक के खिलाफ फिलहाल शिकायत नहीं की गई है।

              गिधपुरी थाना क्षेत्र की घटना है। थाने में शराबी शिक्षक के खिलाफ फिलहाल शिकायत नहीं की गई है।

              लोगों ने उसे पहचाना, तो वो उनके साथ भी अभद्रता से पेश आने लगा। इधर रास्ते से गुजरते लोगों ने भी शराबी शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे टीचर को स्कूल में रहने का कोई हक नहीं है, इसे नौकरी से निकाल देना चाहिए।

              ग्राम धोराभांठा के शासकीय मिडिल स्कूल में कुल 80 बच्चे पढ़ते हैं, वहीं 4 शिक्षक पदस्थ हैं।

              ग्राम धोराभांठा के शासकीय मिडिल स्कूल में कुल 80 बच्चे पढ़ते हैं, वहीं 4 शिक्षक पदस्थ हैं।

              BEO ने कहा कि एक शिक्षक का इस तरह का व्यवहार बहुत निंदनीय है। अगर शिक्षक ऐसा होगा, तो बच्चे क्या सीखेंगे। साथ ही शराबी शिक्षक के कारण बच्चों की पढ़ाई और स्कूल का माहौल दोनों खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

              BEO ने कहा कि स्कूल में भी शराब पीकर आने की शिकायत शिक्षक संत राम दीवान की मिली थी, तब उसका वेतन भी रोका गया था, इसके बाद उसकी हरकतें कुछ दिनों तक तो ठीक रहीं, लेकिन फिर से पुरानी हरकत उसने शुरू कर दी है। बता दें कि ग्राम धोराभांठा के शासकीय मिडिल स्कूल में कुल 80 बच्चे पढ़ते हैं, वहीं 4 शिक्षक पदस्थ हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : इंडिया–एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

                              तकनीक संचालित प्रशासन भविष्य की आवश्यकता- उपमुख्यमंत्री श्री विजय...

                              रायपुर : राज्य उपभोक्ता आयोग में प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

                              Related Articles

                              Popular Categories