CG: नशे के खिलाफ छेड़ा अभियान तो मार दिया ईंट… जागरूकता अभियान चलाना महिलाओं को पड़ा महंगा, दो बदमाशों ने ईंट से किया हमला, केस दर्ज

              BILASPUR: बिलासपुर में नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने वाली महिलाओं पर बदमाश युवकों ने ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवती के सिर में चोंटें आई है। पुलिस ने मामले में हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

              ग्राम लावर में रहने वाली बिंदिया केंवट (23) ने पुलिस को बताया कि वह गांव में छत्तीसगढ़ महिला सभा की सदस्य है। महिलाओं की समूह नशा विरोधी और शराब बंदी को लेकर गांव-गांव में मुहिम चला रही हैं। इसके तहत शनिवार की देर शाम गांव में लोगों को जागरूकता का संदेश देने के लिए निकली थी। उनके साथ महिलाएं भी थीं। सभी महिलाएं गांव के धनुवारपारा में पहुंचे थे। तभी अरविंद उर्फ छोटू केंवट और अमित केंवट नाम के युवक आए। उन्होंने महिलाओं को शराबबंदी नहीं कराने की बात कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसका महिलाओं ने विरोध किया।

              युवती के घायल होने के बाद देर रात तक अस्पताल में डटीं रहीं महिलाएं।

              युवती के घायल होने के बाद देर रात तक अस्पताल में डटीं रहीं महिलाएं।

              गाली देने से मना किया, तो चालाया ईंट
              दोनों युवक महिलाओं को नशे के खिलाफ अभियान चलाने का विरोध करते हुए गाली देने लगे, जिस पर महिलाओं ने उन्हें मना किया। फिर अचानक युवकों ने महिलाओं पर ईंट चलाना शुरू कर दिया। इस बीच ईंट बिंदिया के सिर में लग गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोंटें आई है।

              घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

              घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

              महिलाओं से की झूमाझटकी, पुलिस ने निभाई औपचारिकता
              दोनों युवकों ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते हुए झूमाझटकी भी की। महिलाओं के विरोध करने पर उन्होंने ईंट से हमला करना शुरू कर दिया। किसी तरह महिलाओं ने बीच-बचाव किया। फिर घायल युवती को अस्पताल लेकर गए। इसके बाद भी पुलिस ने हमलावरों पर साधारण मारपीट का केस दर्ज कर औपचारिकता निभाई है, जिसे लेकर महिलाओं में आक्रोश है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories