कोरबा: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत… कुछ साल पहले ही हुई थी शादी, रास्ते से तार हटाने के दौरान हुआ हादसा

              कोरबा: जिले में सोमवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जिल्गा गांव में खेत में काम करने के दौरान यह हादसा हुआ। मृतक की शादी को कुछ ही साल हुए थे। मामला श्यांग थाना इलाके का है।

              जानकारी के मुताबिक, सुबह 8 बजे गांव के पास युवक देव प्रसाद राठिया नदी किनारे खेत में काम करने गया हुआ था। करीब 3 बजे काम से वापस लौटने के दौरान उसे रास्ते में बिजली तार गिरी हुई दिखी। जिसे उठा कर किनारे करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।

              रास्ते में तार हटाने के दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया।

              रास्ते में तार हटाने के दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया।

              राहगीरों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना श्यांग थाना पुलिस को दी गई। जहां थाना प्रभारी आदित्य कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की मौत कब, कैसे और किस कारण हुई है इस बात का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

              मृतक देव प्रसाद दो भाइयों में छोटा था और शादी को महज कुछ ही साल हुए थे। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


                              Hot this week

                              KORBA : सेवा सेतु – हर नागरिक तक सरल, सहज और समयबद्ध सेवाएँ

                              समय पर निवास एवं आय प्रमाण पत्र मिलने से...

                              रायपुर : 13 कार्यों के लिए 3 करोड़ स्वीकृत

                              उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

                              ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबितएक एडीईओ...

                              Related Articles

                              Popular Categories