CG: पति के साथ झगड़ा हुआ तो पत्नी ने खाया जहर… कैरेक्टर पर शक के चलते रोज करता था महिला से विवाद, इलाज के दौरान मौत

        DURG: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक महिला ने अपने पति के रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। उसने गुस्से में आकर चूहामार दवा खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मोहन नगर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

        मोहननगर टीआई विजय कुमार यादव ने बताया कि साकेत कॉलोनी कातुलबोर्ड दुर्ग निवासी नेहा सिंह (29) ने एक अगस्त को चूहामार दवा खा लिया था। अधिक मात्रा में दवा खाने से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। उसे आनन फानन में दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां तबीयत में सुधार नहीं होने से उसे श्रीशंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिलाई में भर्ती कराया गया। यहां उसका उपचार चल रहा था।

        इलाज के दौरान 4 अगस्त की रात उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल से भेजे गए मेमो रिपोर्ट के आधार पर स्मृति नगर पुलिस ने केस डायरी मोहन नगर थाने भेजी। मोहन नगर पुलिस ने 7 अगस्त को मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।

        आए दिन होते थे पति पत्नी में झगड़े
        पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नेहा का पति दीनानाथ सिंह ऑटो चालक था। दोनों के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। दीनानाथ नेहा के चरित्र पर शक करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन पारिवारिक विवाद होता था। इससे तंग आकर नेहा ने खुदकुशी करने की कोशिश की थी।



                Hot this week

                रायपुर : मुनगे से पोषण की बेहतरीन पहल : ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने

                छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का किया उल्लेखपोषक...

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता श्रमदान

                विश्व पर्यटन दिवस पर कर्मघोगेश्वर, अमृतधारा, सीतामढी, चांगदेवी सहित...

                रायपुर : विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन

                छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की...

                रायपुर : बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                लखना, बेमता और बलौदीखुर्द का दौरा कर जताया संबलहर...

                Related Articles

                Popular Categories