Thursday, February 12, 2026

            कोरबा: आचार्य पवन कृष्ण गोस्वामी ने श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के छठवां दिन गोपी उद्धव संवाद, रुक्मणी विवाह, सुदामा चरित्र के प्रसंग को लेकर संगीतमय तथा झांकियों के साथ विस्तारपूर्वक कथा वाचन किया…

            कोरबा (BCC NEWS 24): सरदार वल्लभभाई पटेल नगर साडा कालोनी जमनीपाली के सप्त देव शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के छठवां दिन गोपी उद्धव संवाद, रुक्मणी विवाह, सुदामा चरित्र के प्रसंग को लेकर संगीतमय तथा झांकियों के साथ विस्तारपूर्वक कथा वाचन किया गया। आचार्य पवन कृष्ण गोस्वामी ने कहा कि माता-पिता की सेवा करना मनुष्य का कर्तव्य है। कितने दुख उठाकर कितनी विपत्तियां झेलकर वे अपनी संतान का लालन-पालन करते हैं, उनके उपकारों का, उनकी सेवाओं का बदला किसी प्रकार से चुकाया नही जा सकता।

            आचार्य श्री ने कथा प्रवचन के दौरान बताया कि श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता उपदेश देते हुए समझाया कि मनुष्य में विवेक होना चाहिए, दुध का दुध और पानी का पानी करने का, सत्य और असत्य का निर्णय करने का, उचित-अनुचित एवं उनके बुरे परिणाम में अंतर समझने और सब जानने का विवेक आता है ज्ञान से।

            आज के कथा में मुख्य रूप से राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष राठौर, दर्री ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल, अग्रवाल सभा अध्यक्ष प्रेम कुमार अग्रवाल, दर्री दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष बैधनाथ महेश्वरी, एल्डरमेन आशीष अग्रवाल, लायंस क्लब अध्यक्ष सुरेश प्रगति, अग्रवाल सभा के कोषाध्यक्ष सुरेश बालाजी, प्रमोद कुमार अग्रवाल, सुबोध शुक्ला, शशी अग्रवाल, लक्ष्मी महंत, सत्यभामा अग्रवाल, उषा खेतान, अनुराधा तिवारी, माया अग्रवाल, सुमन देशमुख, दशरथ शर्मा, अशोक सिंह, रमेश सिंह, आर.डी. सिंग, मुख्य जजमान राजू गोयल, विनोद सिंघानिया, अशोक दर्री, भुनेश्वर राज, अनिल देवी, गोविन्द अग्रवाल, के. आर. देशमुख, शोभा सिंह, अनिता सिंह, बृजमोहन दुबे, गुलाबचंद दुबे, संतोष अग्रवाल, सुनीता शुक्ला, कमला दुबे, बेला गायधाने, नंदनी महाजन, पिंकू गौतम, सपना चोपड़ा, जे. आर. कुम्हारे, बबीता राव, किरण शर्मा, निरू सिंह, दिलीप अग्रवाल, अनीता शर्मा, गीता त्रिपाठी, निर्मला शर्मा, भगवती अग्रवाल, विजय अग्रवाल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित हुए और भागवत आरती कर आचार्य पवन कृष्ण गोस्वामी से आशीर्वाद लिया।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories