Thursday, February 12, 2026

            CG: रायपुर में गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाया, मौत… शादी करने से मना किया तो नाराज हुआ बॉयफ्रेंड; खुद पर भी पेट्रोल डालकर लगाई आग

            रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। असल में युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया था। इस वजह से यह पूरी वारदात हुई है। वहीं युवक ने खुद को भी आग लगा ली थी। जिसके चलते उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। मामला खमतराई थाना का है।

            जानकारी के मुताबिक, खमतराई इलाके की रहने वाली पूर्वी झा(21) का जीवन लाल दुबे(24) से प्रेम प्रसंग था। दोनों लंबे समय से एक दूसरे से बात कर रहे थे। इस बीच जीवन लाल ने लड़की को शादी के लिए कहा था। मगर लड़की शादी के लिए तैयार नहीं थी। जिसके कारण दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था।

            वारदात के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि हमें इस बारे में जानकारी नहीं थी।

            वारदात के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि हमें इस बारे में जानकारी नहीं थी।

            ऑफिस में घुसकर लगाई आग

            बताया जा रहा है 20 जुलाई को लड़की बीरगांव के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने दफ्तर गई थी। वो यहां पर एक सिक्योरिटी एजेंसी में काम करती थी। उसी दौरान उसका प्रेमी दफ्तर में घुस गया। इसके बाद शादी की बात को लेकर फिर से उससे झगड़ा किया और साथ में रखे पेट्रोल वो लड़की के ऊपर छिड़क दिया। फिर लड़की पर आग लगा दी।

            70 प्रतिशत झुलसी थी

            उधर, लड़की को तड़पता देख युवक ने खुद पर भी आग लगा ली। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। लड़की और लड़के दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वारदात में युवती 70 प्रतिशत तक झुलस गई थी। जबकि लड़का भी 30 प्रतिशत तक झुलस गया था। इस वजह से लड़के की भी हालत गंभीर बनी है।

            युवती का पिछले 18 दिन से इलाज चल रहा था। अब मंगलवार को उसकी मौत हो गई है।

            युवती का पिछले 18 दिन से इलाज चल रहा था। अब मंगलवार को उसकी मौत हो गई है।

            ड्राइवर था आरोपी

            दोनों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां लड़की की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है। युवती की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी युवक ड्राइवरी करता था। वह भी खमतराई इलाके का रहने वाला था।


                          Hot this week

                          कोरबा: शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

                          रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के...

                          रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ घर का सपना

                          रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के...

                          रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ

                          भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर...

                          Related Articles

                          Popular Categories