CG: पेड़ से गिरकर किशोर की मौत… फंसने के डर से दोस्तों ने लाश नदी में फेंकी, देर शाम तक रेस्क्यू टीम को नहीं मिला नाबालिग का शव

              जशपुरनगर: कुनकुरी थाना क्षेत्र के गड़ाकटा गांव से लगे जंगल में सोमवार की रात करीब 8 बजे गांव के 5 बच्चे पतंगे का अण्डा खोजने गए। साल के पेड़ में चढ़ने के दौरान एक बालक की गिर गया और उसकी मौत हो गई। इससे उसके दोस्त डर गए और मामले में फंसने के डर से शव को पास की स्थित श्रीनदी में फेंक दिया। बाद में इसका पता चलने पर पुलिस नदी से शव निकालने पहुंची। देर शाम तक तलाश करने के बाद भी शव बरामद नहीं हो पाया है।

              कुनकुरी थाना प्रभारी एलआर चौहान ने बताया कि आकाश तिर्की पिता जेम्स तिर्की(14) ग्राम गड़ाकटा का रहने वाला था। वह बीती रात अपने चार दोस्तों के साथ गांव के जंगल में पतंगे का अंडा खोजने गया था। जंगल में करीब 100 फीट ऊंचे साल के पेड़ में अंडा के लिए चढ़ गया। पैर फिसलने से बालक नीचे गिर गया। जहां उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मदद के लिए उनके दोस्त दौड़े। जाकर देखा तो बालक की मौत हो गई थी। इससे सभी बच्चे घबरा गए। बच्चे फंस न जाए, इस डर से लाश को ठिकाना लगाने के बारे में प्लान बनाया। जहां आकाश के शव को श्रीनदी किनारे तक घसीटते हुए ले गए।

              पानी के तेज बहाव में फेंक दिया। इसके बाद सभी बच्चे अपने-अपने घर लौट गए। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन बच्चे को गांव व अपने रिश्तेदारों के यहां ढूंढे। लेकिन बच्चे का कहीं भी पता नहीं चला। परिजन ने कुनकुरी थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस बच्चे की तलाश करने पहुंची। शाम होने पर तलाश रोक दी गई। एसडीओपी संदीप मित्तल ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ गया है। खोताखोर व स्थानीय पुलिस टीम के द्वारा शव तलाशने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। रायगढ़, अंबिकापुर से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। टीम के पहुंचने के बाद रेस्क्यू किया जाएगा। तब तक रेस्क्यू जारी रहेगा।

              पहले करते रहे गुमराह सख्ती करने पर बताया सच परिजन देर रात तक आकाश की तलाश करते रहे। कहीं उसका पता नहीं चल पाया। इसी दौरान गांव के लोगों ने बताया कि अपने दोस्तों के साथ उनका बेटा भी जंगल में अंडा खोजने गया हुआ था। परिजन ने उसके साथ जाने वाले दोस्तों से पूछताछ की। पहले वे कोई जानकारी नहीं होने की बात कहते रहे। कड़ाई से पूछताछ करने पर बच्चे के शव को नदी में फेंकने की बात स्वीकार किया। परिजन ने इसकी जानकारी कुनकुरी थाने में दी। इसके बाद परिजन ने कुनकुरी थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

              एक ही स्कूल में पढ़ते हैं पांचों दोस्त, सभी नाबालिग ^कुनकुरी थाना प्रभारी एलआर चौहान ने बताया कि आकाश तिर्की आत्मानंद विद्यालय कुनकरी में 8वीं क्लास का छात्र था। अन्य साथी भी आत्मानंद स्कूल के छात्र हैं। सभी नाबालिग हैं। आकाश के पिता ने कुनकुरी थाने में बच्चे के गुमशुदा होने की रिपोर्ट लिखाई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : एक कॉल से पूरी हुई उम्मीद : समय पर मिली पीएम आवास की तीसरी किस्त

                              मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी मदद का सहारारायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories