रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की महत्वपूर्ण घोषणाएं…

        रायपुर: देखें झलकियाँ…


        मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की महत्वपूर्ण घोषणाएं :-

        ० बस्तर जिले के सभी जिला मुख्यालयों में बीएड और डीएड कॉलेज खोले जाएंगे।

        ० शासकीय महाविद्यालय तोकापाल एवं लोहंडीगुड़ा में 50-50 सीटर बालक बालिका छात्रावास का निर्माण।

        ० उद्यमी विकास संस्थान गीदम रोड एवं जगदलपुर में आदिवासियों के संस्कृति के प्रतीक बुढ़ादेव गुडी निर्माण एवं मूर्ति स्थापना।

        ० भीमराव अम्बेडकर पूर्व मा.शाला बलिराम कश्यप वार्ड जगदलपुर का हाई स्कूल में उन्नयन।

        ० ग्राम बोदली से कहचेनार तक 10 कि.मी. नवीन डामर सड़क निर्माण ।

        ० मुण्डागढ़ से लूलेर दलदली मलकानगिरी (ओडिसा) मार्ग लम्बाई 11 कि.मी मार्ग निर्माण।

        ० जगदलपुर में इंडोर स्टेडियम निर्माण कार्य ।

        ० धरमपुरा, जगदलपुर में पुलिस थाना भवन निर्माण की स्वीकृति ।

        ० आदिवासी समाज के रोजगार संवर्धन हेतु शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय

        डिमरापाल में स्थित 07 दुकानों को आदिवासी समाजों को आबंटित किया जाएगा।

        ० मडरीमहु- उरुकपाल-कुमाकोलेंग लम्बाई 14.50 कि.मी. मार्ग निर्माण।

        ० मडरीमहु से उसकपाल तक लम्बाई 5 कि.मी. सड़क निर्माण।

        ० अलेवाही से ककनार तक पक्की सड़क निर्माण लम्बाई 30 कि.मी. सड़क निर्माण।

        ० बालक आश्रम बुरगुम वि.ख. बास्तानार हेतु भवन निर्माण की स्वीकृति ।

        ० बालक आश्रम बोदली वि.ख. लोहण्डीगुडा हेतु भवन निर्माण की स्वीकृति।

        ० जिला न्यायालय जगदलपुर चौक जगदलपुर का नामकरण “भूमकाल चौक के नाम पर किया जाना।

        ० जिला बस्तर के धरमपुरा में “धरमु माहरा” के नाम से प्रवेश द्वार निर्माण की स्वीकृति।

        ० अवरतीह नदी में उच्च स्तरीय पुलिया निर्माण।

        ० हाई स्कूल नेतानार का हायर सेकण्डरी स्कूल में उन्नयन।

        ० शासकीय कन्या हाई स्कूल बड़े किलेपाल का हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन।

        ० मक्का प्रोसेसिंग इकाई कोकोड़ी जिला कोंडागांव का नामकरण “माँ दंतेश्वरी नमक्का प्रोसेसिंग ईकाई कोकोड़ी जिला कोंडागांव” किया जाना।

        ० शासकीय आदर्श कन्या महाविद्यालय कोंडागांव का नामकरण “प्रमिला देवी नाग शासकीय आदर्श महाविद्यालय कोंडागांव “किया जाना ।

        ० शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर का नामकरण घरमन देव कंडरा शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर ” किया जाना ।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories