रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के 15 गुफाओं पर आधारित कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन…

              रायपुर: बस्तर में विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के 15 गुफाओं पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जैव विविधता व प्राकृतिक धरोहर का अनोखा खज़ाना है जो  जैव विविधता , स्थानीय आदिवादी संस्कृति के साथ-साथ लाइमस्टोन की गुफाएं के लिए देश विदेश में जाना जाता है। कांगेर घाटी  में पाए जाने वाली लाइमस्टोन की गुफाए राष्ट्रीय उद्यान को अप्रतिम बनाती है। इसी अनुक्रम में राष्ट्रीय उद्यान द्वारा स्थानीय जियोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ, मैदानी अमला और स्थानीय समुदाय की सहायता से अब तक कुल 15 गुफाओं का खोज किया गया है।

              इसी कड़ी में पर्यटकों को राष्ट्रीय उद्यान में स्थित  इन 15 गुफाओं की सुंदरता और विशेषताओं के बारे में बताने यह कॉफी टेबल बुक तैयार किया गया है। राष्ट्रीय उद्यान निदेशक श्री धम्मशील गणवीर ने बताया कि इस काफी टेबल बुक के माध्यम से देश-विदेश में राष्ट्रीय उद्यान के प्रचार-प्रसार करने मदद मिलेगी एवं राष्ट्रीय उद्यान के प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित करने में भी सहायता मिलेंगी। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव, आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम, क्रेडा अध्यक्ष श्री मिथिलेश स्वर्णकार, इंद्रावती बेसिन प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री राजीव शर्मा, सहित बस्तर जिला के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।


                              Hot this week

                              रायपुर : महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को मिल रही नई दिशा

                              स्व-सहायता समूहों के जरिए आत्मनिर्भर बन रहीं ग्रामीण महिलाएं,...

                              रायपुर : कानाहर्राल पेन करसाद जातरा में शामिल हुए वन मंत्री केदार कश्यप

                              बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और आस्था का दिखा...

                              रायपुर : सीएम हेल्पलाइन 1076 से आम जनता की शिकायतों का होगा समयबद्ध निराकरण

                              जशपुर में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, पारदर्शी और...

                              रायपुर : समाधान शिविर में प्रत्येक आवेदन का हो रहा त्वरित निराकरण – खाद्य मंत्री बघेल

                              हितग्राहियों को सौंपे स्वामित्व पट्टा, ट्राइसाइकिल, सुपोषण टोकरीशिविर में...

                              Related Articles

                              Popular Categories