कोरबा: महापौर राजकिशोर प्रसाद पहुँचे वार्ड 22 शिवाजी नगर, सड़कों के मरम्मत कार्य हेतु अधिकारियो को दिए निर्देश…

              कोरबा (BCC NEWS 24): आज महापौर राजकिशोर प्रसाद शिवाजी नगर स्थानीय निवासियों की मांग पर शिवाजी नगर पहुँचे वहां सड़कों में कुछ स्थानों पर गड्ढे बन गए है। जिससे पानी के भराव होने पर लोगों के आवागमन में दिक्कत होती है। महापौर द्वारा अधिकारियों को निर्देशित कर मरम्मत कार्य करने आदेशित किया गया चूंकि बरसात का समय है जिसकी वजह से सड़क निर्माण कार्य बंद रहता है। तात्कालिक विकल्प के रूप में उसे पाटकर होने वाली असुविधा से राहत मिल सके. जिसके निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। भ्रमण के दौरान श्री प्रसाद ने बताया कि सेन्ट पॉलोटी स्कूल मार्ग तथा आंतरिक गलियां में कुछ लोगों द्वारा नालियों से ऊपर कंस्ट्रक्शन कार्य किये जाने की वजह से सड़क नीचे हो गई जिससे पानी निकासी बाधित होने से कुछ स्थानों पर गड्ढे बन गए है जिसका जल्द ही प्राक्कलन तैयार कर उसे ठीक करने के लिए अधिकारियों को कहा है। भ्रमण के दौरान पार्षद अनुज जायसवाल, श्रीमती शशी अग्रवाल, निगम के अधिकारियों योगेश राठौर तथा अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तत्परता से मटासी गांव में लौटी रोशनी

                              ट्रांसफार्मर बदलते ही बहाल हुई बिजली और पेयजल व्यवस्था,...

                              Related Articles

                              Popular Categories