कोरबा: करैत सांप के काटने से गर्भवती महिला की मौत… रात में सोते वक्त बिस्तर पर चढ़कर डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

        कोरबा: जिले के डोंगाघाट गांव में करैत के डसने से 8 महीने की गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला का नाम सुमन था, जिसे रात में सोने के दौरान सांप ने काट लिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मामला बालकोनगर थाना क्षेत्र का है।

        मृत महिला के पति श्याम सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी सुमन का 8वां महीना चल रहा था। मंगलवार रात को दोनों पति-पत्नी ने खाना खाया और सोने के लिए चले गए। पत्नी एक खाट पर अलग सोई हुई थी और वो अपने बच्चों के साथ अलग बेड पर सोया हुआ था। रात करीब 1 बजे पत्नी को करैत सांप ने काटा। उसकी पत्नी की नींद सांप काटने से खुली। उसने कमरे में करैत को देखा। उसने तुरंत पति को ये बात बताई।

        अस्पताल के बाहर परिजन, गर्भवती महिला की सांप काटने से हो गई मौत।

        अस्पताल के बाहर परिजन, गर्भवती महिला की सांप काटने से हो गई मौत।

        सांप काटने की बात सुनकर घबराए पति ने तत्काल 108 संजीवनी एक्सप्रेस को फोन किया। पत्नी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार जनार्दन ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories