रायपुर: हर-घर तिरंगा अभियान में सभी उत्साह से भाग लें – राज्यपाल विश्वभूषण हरिचदंन 

        रायपुर: राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने प्रदेश सहित देश वासियों से आह्वान किया है कि हर-घर तिरंगा अभियान में सभी उत्साह से भाग लें। उन्होंने कहा कि हम देश की आजादी के 75 वर्ष को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देश पर तिरंगे के प्रति सम्मान और जुड़ाव को और भी मजबूत करने तथा सभी भारतीयों के दिलांे में देश  भक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए हर-घर तिरंगा अभियान प्रारंभ किया गया हैै। हम सभी के घरों मंे तिरंगा फहराने के इस महा अभियान से न केवल तिरंगे के प्रति हमारा व्यक्तिगत जुड़ाव मजबूत होगा बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना भी हमारे दिलों में मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर देश के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद करते हुए, उन से प्रेरणा लें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।



                Hot this week

                रायपुर : महानदी में बढ़ते जलस्तर से प्रभावित गांवों में पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

                पड़ीगांव और सूरजगढ़ में ग्रामीणों से की मुलाकात, स्वास्थ्य...

                Related Articles

                Popular Categories