CG: सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल… तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-बेटे को मारी थी जोरदार टक्कर; आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

              गरियाबंद: तहसील मुख्यालय मैनपुर से महज 12 किलोमीटर दूर मैनपुर-देवभोग नेशनल हाईवे- 130 सी मुख्यमार्ग पर सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई, वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार दोनों पिता-बेटे को कार ने जोरदार टक्कर मार दी थी। मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, बरगांव निवासी केशनाथ सिंह गोड़ (55 वर्ष) अपने बेटे अगनुराम (25 वर्ष) के साथ बाइक से मैनपुर किसी काम के सिलसिले में शुक्रवार को आया हुआ था। काम खत्म हो जाने के बाद वहां से लौटते वक्त मैनपुर-देवभोग नेशनल हाईवे- 130 सी मुख्यमार्ग पर राजापड़ाव पेंड्रा मोड़ के पास उनकी बाइक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। कार काफी तेज रफ्तार में थी।

              राजापड़ाव पेंड्रा मोड़ के पास बाइक सवार पिता-पुत्र को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत।

              राजापड़ाव पेंड्रा मोड़ के पास बाइक सवार पिता-पुत्र को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत।

              हादसे में पिता केशनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं घायल अगनुराम को इलाज के लिए मैनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

              पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है।

              पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है।

              पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी कार ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है।


                              Hot this week

                              कोरबा : BALCO ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

                              बालकोनगर (BCC NEWS 24): भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको)...

                              रायपुर : आवास मेला-2025 के लक्की ड्रॉ विजेताओं को 26 जून को वितरित होंगे उपहार

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे नवीन लोगो का विमोचन,...

                              रायपुर : विशेष लेख : सेवा सेतु : डिजिटल सुशासन की नई पहचान

                              जनता के द्वार- डिजिटल सरकारअब 520 शासकीय सेवाएं घर...

                              Related Articles

                              Popular Categories