सूरजपुर: स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में योजना आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम करेंगे ध्वजारोहण…

              सूरजपुर: राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम परेड की सलामी लेंगे और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे । जिला प्रशासन द्वारा आयोजित गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद परेड का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। कार्यक्रम में शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। मुख्य समारोह में शहीद के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में पुरस्कार वितरण के बाद मुख्य अतिथि प्रस्थान करेंगे। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने राष्ट्रीय पर्व के आयोजन की तैयारियों के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए अलग-अलग दायित्व सौंपा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना

                              छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना...

                              Related Articles

                              Popular Categories