Friday, February 27, 2026

              छत्तीसगढ़ में 23 अगस्त तक पैसेंजर ट्रेनें रद्द… रायपुर-दुर्ग, रायपुर-डोंगरगढ़, रायपुर-गेवरा रोड, बिलासपुर-शहडोल समेत कई गाड़ियां नहीं चलेंगी, गोंदिया-कटनी रूट पर भी असर

              रायपुर: छत्तीसगढ़ में कई पैसेंजर ट्रेनों को सात दिनों तक रद्द किया गया है। इनमें रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू, रायपुर-दुर्ग मेमू, गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर, बिलासपुर-शहडोल मेमू पैसेंजर शामिल हैं। मेंटेनेंस और लाइन जोड़ने के काम के चलते ट्रेनों को ​रद्द करने का फैसला किया गया है। ट्रेनें 16 अगस्त से 23 अगस्त तक अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी।

              रद्द की गई ट्रेनों में सभी पैसेंजर ट्रेनें हैं, जिनमें एक शहर से दूसरे शहर रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा है। इन ट्रेनों में नौकरी, पेशा अधिकतर मध्यम वर्गीय ट्रैवल करते हैं। लेकिन ट्रेनें रद्द होने से ट्रेन का सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी।

              रद्द की गई ट्रेनों में ज्यादातर पैसेंजर ट्रेनें हैं।

              रद्द की गई ट्रेनों में ज्यादातर पैसेंजर ट्रेनें हैं।

              रद्द होने वाली ट्रेनें
              16 से 22 अगस्त तक रायपुर से चलने वाली 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
              17 से 23 अगस्त तक गेवरा रोड से चलने वाली 08745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
              16 से 22 अगस्त तक बिलासपुर और शहडोल चलने वाली 08740/08739 बिलासपुर –शहडोल–बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
              16 से 22 अगस्त तक रायपुर चलने वाली 08729 रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
              17 से 23 अगस्त तक डोगरगढ़ चलने वाली 08730 डोगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
              16 से 22 अगस्त तक रायपुर और दुर्ग चलने वाली 08701/08702 रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

              यात्रियों के लिए अगले 7 दिन मुश्किलों भरे हो सकते हैं।

              यात्रियों के लिए अगले 7 दिन मुश्किलों भरे हो सकते हैं।

              गोंदिया और कंटगी के बीच चलने वाली दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ट्रेनों पर भी असर
              – 16 से 22 अगस्त तक गोंदिया और कटंगी चलने वाली 07805/07806 गोंदिया-कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
              – 16 से 22 अगस्त तक गोंदिया चलने वाली 07809 गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
              – 17 से 23 अगस्त तक कटंगी चलने वाली 07810 कटंगी-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories