Friday, February 27, 2026

              CGPSC मेंस का रिजल्ट जारी… 625 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चुना गया, डिप्टी कलेक्टर, DSP जैसे 210 पदों पर होगी भर्ती

              रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। 210 पदों के लिए हुई परीक्षा में 625 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया है। बुधवार को परीक्षा परिणाम CGPSC की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए।

              यह परीक्षा 19 अलग-अलग विभागों के 210 पदों के लिए ली गई थी। जिसमें डिप्टी कलेक्टर, DSP जैसे पदों पर भर्ती होनी है। https://psc.cg.gov.in/htm/Results.html इस लिंक पर रिजल्ट देख सकते हैं। CGPSC की ओर जारी की गई जानकारी के मुताबिक 15 से 18 जून के बीच में परीक्षा ली गई थी। जिसमें कुल 3095 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

              इंटरव्यू के लिए आयोग की वेबसाइट पर अलग से जानकारी दी जाएगी। इंटरव्यू में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को 1 दिन पहले अपने सभी दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। जो कैंडिडेट डॉक्यूमेंट सत्यापन नहीं करवा पाएंगे उन्हें इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी ।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories