CG: ब्रेक फेल होने से स्कूल बस पलटी… बच्चों को मामूली चोट, कई महीनों से खराब थी बस; शिकायत के बावजूद प्रबंधन ने नहीं दिया ध्यान

        गरियाबंद जिले के देवभोग में BHN स्कूल की बस शनिवार को हादसे का शिकार हो गई। - Dainik Bhaskar

        गरियाबंद जिले के देवभोग में BHN स्कूल की बस शनिवार को हादसे का शिकार हो गई।

        गरियाबंद: जिले के देवभोग में BHN स्कूल की बस शनिवार को हादसे का शिकार हो गई। ब्रेक फेल होने के चलते बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि बच्चों को मामूली चोट लगी है। इधर हादसे के बाद स्कूल बसों की फिटनेस की जांच की मांग एक बार फिर उठने लगी है। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, शनिवार को BHN स्कूल की छुट्टी होने पर बस बच्चों को लेकर निकली। इनमें से एक बस में 30 बच्चे सवार थे। बस देवभोग और गिरसूल होते हुए सीनापाली की ओर जा रही थी। इसी बीच गिरसूल के पास मोड़ पर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। बच्चे चीखते हुए मदद के लिए लोगों को पुकारने लगे। आसपास के लोगों ने स्कूल बस को पलटे हुए देखा, तो तुरंत मौके पर पहुंचे।

        ब्रेक फेल होने के चलते स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

        ब्रेक फेल होने के चलते स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

        ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। साथ रही अपने स्तर पर उन्होंने स्कूल बस में फंसे बच्चों को निकालना शुरू किया। इधर अभिभावक भी घटना की सूचना मिलने पर पहुंच गए। भीड़ ने मौके पर पहुंचे स्कूल प्रबंधन और बस ड्राइवर पर भी अपना गुस्सा उतारा। हालांकि पुलिस ने भीड़ को हटाकर ड्राइवर को हिरासत में लिया। ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

        पालकों ने मौके पर पहुंचे स्कूल प्रबंधन और बस ड्राइवर पर भी अपना गुस्सा उतारा।

        पालकों ने मौके पर पहुंचे स्कूल प्रबंधन और बस ड्राइवर पर भी अपना गुस्सा उतारा।

        पुलिस ने बताया कि कुछ बच्चों को मामूली चोट लगी है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। बस का ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि बस पिछले कई महीनों से खराब चल रही थी। पालकों ने इसके मेंटेनेंस की मांग भी की थी, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसी वजह से ये हादसा हुआ।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories