CG: करंट लगने से महिला की मौत… आंगन में कपड़े सुखाते वक्त हादसा, मौके पर मौत

              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले में रविवार को करं​​​​​​​ट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटमी चौकी इलाके का है।

              जानकारी के मुताबिक, कोटमी बस्ती में गंगोत्री बाई मरावी अपने घर के आंगन में कपड़ा सुखा रही थी। वहां से बिजली का तार गुजरा था, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। महिला कपड़े सूखने के लिए डालने के दौरान करंट की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

              इसी पेड़ पर बिजली का तार और कपड़े सुखाने के लिए डाला गया तार एक साथ बंधा हुआ था।

              इसी पेड़ पर बिजली का तार और कपड़े सुखाने के लिए डाला गया तार एक साथ बंधा हुआ था।

              परिजनों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: जशपुर में हर गांव तक पहुंच रही बेहतर इलाज की सुविधा

                              मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन बनी सहारा, 3570 मरीजों को...

                              रायपुर : अनुदान पर कृषि यंत्रों एवं सिंचाई पंपों हेतु ऑनलाइन आवेदन 7 मई से प्रारंभ

                              ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और रोटावेटर जैसे यंत्रों के लिए 15...

                              Related Articles

                              Popular Categories