CG: कांग्रेस विधायक को मारा चाकू… राजनांदगांव में खुज्जी MLA छन्नी साहू पर हमला, कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं

        रायपुर: खुज्जी विधानसभा से कांग्रेस की विधायक को रविवार देर शाम एक युवक ने चाकू मार दिया। विधायक छन्नी साहू राजनांदगांव जिले के जोंधरा में एक कार्यक्रम में पहुंचीं थीं। जहां मंच पर शराबी युवक ने पीछे से आकर हमला किया।

        घटना डोंगरगांव थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी का नाम खिलेश्वर सिन्हा बताया जा रहा है, जो नशे में धुत था। हमले में विधायक छन्नी चंदू साहू के हाथ में चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

        बच्चों के डांस कार्यक्रम में गई थीं

        अपने विधानसभा क्षेत्र के जोंधरा में बच्चों के डांस कार्यक्रम में छन्नी चंदू साहू मंच पर बैठी हुई थीं। इसी दौरान आरोपी खिलेश्वर सिंहा मंच पर पीछे से आया और विधायक का बाल पकड़ कर चाकू से हमला कर दिया। मंच पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर विधायक को बचाया। उन्हें हल्की खरोंच आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव में इलाज के बाद विधायक नाराज होकर अपने घर छुरिया चली गई।

        विधायक को हाथ में हल्की खरोंच आई है।

        विधायक को हाथ में हल्की खरोंच आई है।

        आरोपी को किया गया गिरफ्तार

        आरोपी का नाम खिलेश्वर सिन्हा बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर डोंगरगांव थाने लाया है और पूछताछ कर रही है। जानकारी मिल रही है कि हमलावर साइको हो सकता है।

        डीएसपी नेहा वर्मा ने बताया कि विधायक पर हमले की सूचना मिली है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। विधायक से चर्चा की जा रही है जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।



                Hot this week

                रायपुर : बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

                सरिया के राहत शिविर में माताओं-बहनों, बुजुर्गों और बच्चों...

                रायपुर : रोजगार सृजन और आर्थिक विकास का प्रभावी माध्यम बन सकते हैं नवाचारी विचार : राज्यपाल डेका

                कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता श्रमदान

                विश्व पर्यटन दिवस पर कर्मघोगेश्वर, अमृतधारा, सीतामढी, चांगदेवी सहित...

                रायपुर : विचारों को उद्यम में बदलने का साहस रखें युवा – रमेन डेका

                तीन दिवसीय यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का शुभारंभ,सुभाष...

                Related Articles

                Popular Categories