कोरबा: मां की गोद से बच्ची को छीनने की कोशिश… लोगों ने आरोपी की पकड़कर की जमकर धुनाई, किया पुलिस के हवाले

              कोरबा: जिले के सीतामढ़ी इलाके में मां की गोद से एक बच्ची को छीनने की कोशिश कर रहे आरोपी को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, देवकुमारी महंत अपनी ढाई साल की बेटी श्रेया को लेकर मां के घर जा रही थी। वो पैदल चल रही थी। सीतामढ़ी सरकारी अतिथि गृह के पास एक व्यक्ति उनके बेहद करीब जा पहुंचा और मां की गोद से श्रेया को छीनने की कोशिश करने लगा।

              मां अपनी बेटी को बचाने के साथ-साथ शोर मचाकर लोगों से मदद की गुहार लगाने लगी। रास्ते पर चल रहे लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी।इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी।

              जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर अपने साथ सिटी कोतवाली ले गई। आरोपी खुद को कभी झारखंड तो कभी बिहार का निवासी बता रहा है। उसके पास से कुछ संदिग्ध सामान भी मिले हैं। सिटी कोतवाली प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार लग रहा है, इसलिए उसकी मेडिकल जांच कराई जा रही है। आरोपी के नाम का पता नहीं चल सका है, फिलहाल मामले की जांच जारी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए जीवन को संतुलित करने का सशक्त माध्यम है योग – कुलपति प्रो. मनोज दयाल

                              कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर...

                              रायपुर : ढोलकल ट्रैकिंग रूट का हुआ लोकार्पण

                              दंतेवाड़ा में पर्यटन विकास और स्थानीय रोजगार को मिलेगा...

                              रायपुर : सारंगढ़-बिलाईगढ़ : दो माह में कायाकल्प

                              दो माह में बदली सरकारी अस्पतालों की सूरत, स्वास्थ्य...

                              Related Articles

                              Popular Categories