कोरबा: वरिष्ठ नेता रमेश जायसवाल एवं अनिल द्विवेदी की पुनः कांग्रेस वापसी… राजस्व मंत्री ने किया दोनों का स्वागत

        कोरबा (BCC NEWS 24): कोरबा विधानसभा क्षेत्र में 10 दावेदार सामने आये हैं, लेकिन जीतने वाले एकमेव दावेदार कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ही हैं। कोरबा विधानसभा क्षेत्र की सियासत भी अब धीरे-धीरे गरमाने लगी हैं। कोरबा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से ही रणनीति तैयार की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के समर्थन में वरिष्ठ नेता रमेश जायसवाल एवं अनिल द्विवेदी ने पुनः कांग्रेस में प्रवेश किया। कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में एक संक्षिप्त समारोह में कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दोनों का अभिनंदन किया और कोरबा जिला शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने दोनों नेताओं को कांग्रेस का गमछा पहनाकर घर वापसी कराया। श्री जायसवाल पूर्व में जिला कोषाध्यक्ष जैसे प्रतिष्ठित पद का निर्वहन कर चुकें हैं। कांग्रेस वापसी के बाद रमेश जायसवाल ने कहा कि इन पौने पांच सालों में कांग्रेस की सरकार ने आम जनता के लिए बहुत कुछ किया और प्रदेश की खुशहाली और तरक्की से देश में प्रदेश का मान बढ़ा, जिससे वे अपनी मातृ संस्था में वापस आ रहे हैं। अनिल द्विवेदी ने कहा कि जयसिंह अग्रवाल कोरबा के ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जिनके नेतृत्व में कोरबा की दिशा और दशा दोनों बदली हैं और ऐसे ही जनसेवक की कोरबा विधानसभा क्षेत्र को आवश्यकता हैं। इस अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष राठौर विशेष रूप से उपस्थित थे।



                Hot this week

                KORBA : सेवा सेतु शिविर में 12 स्कूली बच्चों को मिले जाति प्रमाण पत्र

                पाली के सैला में आयोजित शिविर में शिक्षा विभाग...

                KORBA : सेवा यात्रा बाइक रैली का कोरबा जिले में भव्य स्वागत

                कोरबा (BCC NEWS 24): सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

                KORBA : सिंघिया में आयोजित सेवा सेतु शिविर में मिले 436 आवेदन, 92 का निराकरण

                प्रधानमंत्री आवास की चाबी और प्रमाण पत्र वितरित, ग्रामीणों...

                KORBA : दूरस्थ ग्राम लामपहाड़ में आंगन मिलन उत्सव आयोजित

                गोद भराई, अन्नप्राशन और पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से...

                Related Articles

                Popular Categories