CG: गाय के कम दूध देने पर FIR की मांग… शख्स बोला- 5 की जगह डेढ़ किलो दे रही दूध, पशु विक्रेता पर ठगी का आरोप

        इसी गाय को लेकर पीड़ित शख्स ने शिकायत कोतवाली थाने में की है। - Dainik Bhaskar

        इसी गाय को लेकर पीड़ित शख्स ने शिकायत कोतवाली थाने में की है।

        रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक शख्स का आरोप है कि व्यापारी ने उससे ज्यादा दूध देने वाली गाय का पैसा लिया और कम दूध देने वाली बीमार गाय बेच दिया। जब उसने व्यापारी से शिकायत की तो वो अब टालमटोल कर रहा है।

        बूढ़ातालाब स्थित हनुमान मंदिर के महंत ने की है शिकायत

        बूढ़ातालाब स्थित हनुमान मंदिर के महंत ने की है शिकायत

        5 किलो दूध की जगह केवल डेढ़ किलो

        बूढ़ा तालाब के पास स्थित हनुमान मंदिर के महंत राजेश शर्मा ने पुलिस में शिकायत देते हुए कहा कि बीते महीने एक भक्त ने सरोना के पशु विक्रेता प्रेम कुमार से 46 हजार रुपये में गाय खरीद कर मंदिर को दान में दी। प्रेम कुमार ने गाय को बेचते हुए कहा था कि ये बहुत स्वस्थ पशु है। हर दिन 5 किलो दूध देगी। हमने गाय को मंदिर के गौशाला में बांध दिया। उसकी सेवा की। तभी गौशाला के रखवालों ने बताया कि गाय के शरीर में सूजन है। इसके अलावा वो दिन में सिर्फ डेढ़ लीटर ही दूध दे रही हैं। डॉक्टरो को बुलाने के बाद भी समाधान नहीं हो पाया।

        कोतवाली थाने की पुलिस से की गई है कार्रवाई की मांग।

        कोतवाली थाने की पुलिस से की गई है कार्रवाई की मांग।

        पैसे वापसी पर अब टालमटोल कर रहा

        महंत राजेश का आरोप है कि पशु विक्रेता ने धोखे से इस गाय को बेचा है। जब इसकी शिकायत की गई तो वह अब टालमटोल कर रहा है। कोतवाली थाने में शिकायत के बाद पुलिस दोनों के बीच समझौता कराने में जुटी है।



                Hot this week

                रायपुर : खेल और खिलाडिय़ों की तरक्की के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध – अरुण साव

                उप मुख्यमंत्री ने खिलाडि़यों और युवाओं से किया संवादरायपुर...

                Related Articles

                Popular Categories