CG: डिवाइडर से टकराई फॉर्च्यूनर, 5 फीट उछल कर पलटी… लोगों ने विंड ग्लास तोड़कर घायल को बाहर निकाला, नशे में था ड्राइ‌वर

              भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शहर के नामी डॉक्टर के बेटे ने नशे में रफ ड्राइविंग करते हुए कार को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। गाड़ी हवा में करीब 4-5 फीट तक उछली फिर गिरते हुए सड़क पर पलट गई। दुर्घटना के बाद मौजूद लोगों ने कार का विंड ग्लास तोड़कर घायल को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

              जानकारी के मुताबिक दुर्घटना शनिवार सुबह की है। शहर के न्यूरो सर्जन का बेटा नमन तिवारी कांग्रेस नेत्री सुभद्रा सिंह की कार को काफी तेजी से चला रहा था। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक कार से वो डीपीएस की तरफ जा रहा था। जैसे ही वो लक्ष्मी मार्केट के पास पहुंचा कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।

              घायल चालक अनिल तिवारी स्कूटी में बैठकर मौके से जाते हुए।

              घायल चालक अनिल तिवारी स्कूटी में बैठकर मौके से जाते हुए।

              इस दौरान कार ने एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही की बाइक चालक बच गया। एयर बैग खुल जाने से चालक की जान बच गई। लोगों ने तुरंत 112 में फोन करके पुलिस को बुलाया। उतई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

              घटना स्थल पर मौजूद पुलिस मामले की जांच करती हुई।

              घटना स्थल पर मौजूद पुलिस मामले की जांच करती हुई।

              विंड ग्लास तोड़कर निकाला युवकों को
              बताया जा रहा है कि नमन नशे में था। दुर्घटना के बाद वो कार के अंदर फंस गया था। इसके बाद लोगों ने बड़ी मुश्किल से ड्राइवर के सामने का विंड ग्लास को तोड़कर घायल को बाहर निकाला। नमन के चेहरे और अन्य जगह काफी चोटें आई हैं।

              घायल अनिल तिवारी को कार का विंड ग्लास तोड़कर निकाला गया बाहर।

              घायल अनिल तिवारी को कार का विंड ग्लास तोड़कर निकाला गया बाहर।

              जा सकती थी किसी की जान
              हादसे के वक्त मार्केट के पास भीड़ नहीं थी। लोगों के मुताबिक अगर घटना कुछ समय बाद होती तो इससे कई लोगों की जान भी जा सकती थी। लोगों ने उतई पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

              घटना से पहले रात में की थी मारपीट
              जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्षद के बेटे का जन्मदिन था। बर्थडे पार्टी के बाद रात में अनिल पार्षद कार को ले गया था। उसने अपने दोस्तों के साथ किसी के साथ मारपीट की थी। बाद में पर्ल्स हॉस्पिटल में अपना इलाज कराया और फिर वहां से निकल गया। रात भर शराब पार्टी के दौरान सुबह नशे में गाड़ी को पलटा दिया।


                              Hot this week

                              कोरबा : BALCO की सुरक्षा प्रणाली बनी उद्योग के लिए मिसाल

                              बालकोनगर (BCC NEWS 24): वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की...

                              KORBA : नशामुक्ति की ओर बढ़ते कदम – ग्राम पंचायत तेलसरा की प्रेरक पहल

                              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन...

                              KORBA : योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों को पहुंचाने का माध्यम है सुशासन तिहार

                              सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम कनकी में लगाया गया...

                              Related Articles

                              Popular Categories