CG: बेटा बीमार रहता था, तो भाई की कर दी हत्या… जादू-टोने के शक में कुल्हाड़ी से काटा चचेरे भाई का गला; फिर खुद ही लोगों को बताया

              सारंगढ़-बिलाईगढ़: जिले के ग्राम थरगांव में जादू-टोने के शक में युवक ने अपने चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से गले पर जानलेवा वार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की लहूलुहान लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सलिहा थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, आरोपी राम सिंह बरिहा (62) के बेटे की तबियत बार-बार खराब हो रही थी। वो काफी समय से उसका इलाज करवा रहा था, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हो रहा था। बेटे की खराब तबियत को लेकर वो अपने चचेरे भाई परसराम बरिहा पर शक करता था। उसे लगता था कि उसका चचेरा भाई जादू-टोना करता है।

              एसडीओपी बिलाईगढ़ संजय तिवारी ने मामले की जानकारी मीडियाकर्मियों को दी।

              एसडीओपी बिलाईगढ़ संजय तिवारी ने मामले की जानकारी मीडियाकर्मियों को दी।

              इस बात को लेकर आरोपी का अपने चचेरे भाई से अक्सर विवाद होता रहता था। इसके बाद राम सिंह ने अपने चचेरे भाई को मारने का प्लान बनाया। शुक्रवार रात 10 बजे वो परसराम के घर पहुंचा। यहां घर के आंगन में चचेरा भाई बैठा था। आरोपी ने आव देखा न ताव, सीधे अपने साथ लाई कुल्हाड़ी से परसराम के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

              ग्राम थरगांव में जादू-टोने के शक में युवक ने अपने चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से गले पर जानलेवा वार कर हत्या कर दी। (सांकेतिक फोटो)

              ग्राम थरगांव में जादू-टोने के शक में युवक ने अपने चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से गले पर जानलेवा वार कर हत्या कर दी। (सांकेतिक फोटो)

              लहूलुहान परसराम की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने ही गांव के सरपंच और गांववालों को हत्या की जानकारी दी। जिसके बाद सरपंच ने सलिहा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राम सिंह बरिहा को गिरफ्तार कर लिया। व्यक्ति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

              एसडीओपी बिलाईगढ़ संजय तिवारी ने कहा कि मामले में परिजनों और गांववालों के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शनिवार को शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : नैनो डीएपी से बदल रही खेती की तस्वीर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): खेती में आधुनिक तकनीकों और...

                              रायपुर : सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी

                              राज्य स्तरीय आयोजन को लेकर मंत्री श्री केदार कश्यप...

                              Related Articles

                              Popular Categories