कोरबा: अस्थाई फटाखा लाइसेंस हेतु 04 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित…

        • इच्छुक आवेदक 22 सितंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

        कोरबा (BCC NEWS 24): दीपावली पर्व की दृष्टि से अस्थाई फटाखा लाइसेंस बनवाने के इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कार्यालय अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाइसेंस हेतु आवेदन एलएसडीए मॉड्युल (ऑनलाइन) के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। जिले के इच्छुक आवेदक आगामी 04 सितंबर से 22 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदक को ऑनलाइन आवेदन के पश्चात् पावती सहित साईट मैप, पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो एवं फोटो युक्त परिचय पत्र संलग्न कर आवेदन दो प्रतियों में लाइसेंस शाखा में अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। साथ ही 600 रूपए का चालान (0070-अन्य प्रशासकीय सेवाएं, 60-अन्य प्राप्तियां, 103-विस्फोटक पदार्थों के लिए) शीर्ष में जमा कर चालान की प्रति आवेदन के साथ संलग्न करना होगा। विलंब से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।



                Hot this week

                रायपुर : विचारों को उद्यम में बदलने का साहस रखें युवा – रमेन डेका

                तीन दिवसीय यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का शुभारंभ,सुभाष...

                Related Articles

                Popular Categories