Saturday, February 28, 2026

              CG: राष्ट्रपति ने जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर लिया आशीर्वाद… बेटी इतिश्री के साथ की आरती, राज्यपाल और CM भी संग; लॉन्च करेंगी ‘ईयर ऑफ पॉजिटिव चेंज’ थीम

              रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार से अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंच गई हैं। उन्होंने अपनी बेटी इतिश्री के साथ भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर पूजन और आरती की। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति यहां से शांति सरोवर आश्रम पहुंचेंगी। जहां वे ‘ईयर ऑफ पॉजिटिव चेंज’ थीम की लॉन्चिंग करेंगी।

              जगन्नाथ मंदिर परिसर में मौजूद लोगों और गणमान्य व्यक्तियों से राष्ट्रपति से मुलाकात की।

              जगन्नाथ मंदिर परिसर में मौजूद लोगों और गणमान्य व्यक्तियों से राष्ट्रपति से मुलाकात की।

              इससे पहले स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मेयर एजाज ढेबर ने उनकी अगुवाई की। मेयर ने राष्ट्रपति को चांदी से बनी शहर की चाबी भी सौंपी। इसके बाद एयरपोर्ट पर ही पुलिस के जवानों ने राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। यह पहला मौका है, जब राष्ट्रपति अपनी बेटी के साथ किसी यूनिवर्सिटी और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। पेशे से बैंकर इतिश्री अपने पिता श्यामचरण मुर्मू और दो भाइयों को खोने के बाद बेहद कठिन समय में मां द्रौपदी मुर्मू का सहारा बनीं थीं।

              रायपुर मेयर एजाज ढेबर ने राष्ट्रपति को सौंपी शहर की चाबी।

              रायपुर मेयर एजाज ढेबर ने राष्ट्रपति को सौंपी शहर की चाबी।

              एयरपोर्ट पर ही राष्ट्रपति को पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

              एयरपोर्ट पर ही राष्ट्रपति को पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

              ईयर ऑफ पॉजिटिव चेंज थीम करेंगी लॉन्च

              राष्ट्रपति मुर्मू दोपहर में राजभवन में ब्रह्माकुमारी प्रजापिता की ओर से आयोजित भोज में शामिल होंगी। रायपुर में वे महंत घासीदास संग्रहालय भी जाएंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। दूसरे दिन यानी की एक सितंबर की सुबह बिलासपुर में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

              पहली बार साथ आ रहीं बेटी इतिश्री
              उनकी बेटी इतिश्री भी साथ रहेंगी। बता दें कि इतिश्री पहली बार अपनी मां के साथ शैक्षणिक और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रही हैं। यह पहला मौका होगा जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ उनकी बेटी भी धार्मिक स्थल व विश्वविद्यालय के दीक्षांत कार्यक्रम में शामिल होंगी। इतिश्री के पति गणेश चंद्र हेम्ब्रम रग्बी खिलाड़ी हैं। इतिश्री ने अपनी पढ़ाई सूर्यदत्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन पुणे से पूरी की है।

              जवानों के गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान निरीक्षण करतीं राष्ट्रपति।

              जवानों के गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान निरीक्षण करतीं राष्ट्रपति।

              कल महामाया देवी दर्शन कर दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
              राष्ट्रपति मुर्मू अपनी बेटी इतिश्री के साथ एक सितंबर को राजभवन से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी, फिर सेना के हेलीकाप्टर से बिलासपुर आएंगी। यहां पं. सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी के हेलीपेड में राज्यपाल हरिचंदन, सीएम बघेल, मेयर रामशण यादव, कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल, रजिस्ट्रार प्रो. मनीष श्रीवास्तव, कमिश्नर केडी कुंजाम, आईजी डॉ. आनंद छाबड़ा, कलेक्टर संजीव झा, एसपी संतोष कुमार सिंह उनकी अगुवाई करेंगे। पहले राष्ट्र्रपति रतनपुर स्थित महामाया मंदिर जाएंगी और पूजा अर्चना करने के बाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

              राष्ट्रपति के आगमन पर चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस।

              राष्ट्रपति के आगमन पर चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस।

              बैरिकेड्स से मार्ग रहेंगे बंद, 50 हजार वाहन होंगे प्रभावित

              राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान रायपुर एयरपोर्ट से लेकर वीआईपी रोड, तेलीबांधा, शंकर नगर, गायत्री नगर, अनुपम नगर से लेकर सड्डू और राजभवन की सड़कें अलग-अलग समय में आधे-आधे घंटे तक बंद रहेंगी। इन सड़कों को राष्ट्रपति के जाने के 15 मिनट बाद ही ट्रैफिक के लिए खोला जाएगा। इससे करीब 50 हजार से ज्यादा गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित होगी। हालांकि पुलिस ने इन सड़कों का ट्रैफिक डायवर्ट किया है। खासतौर से एयरपोर्ट जाने वालों से अपील की गई हैं​ कि सुबह 11-11.35 तक एयरपोर्ट जाने वाले तेलीबांधा, सेरीखेड़ी, नवा रायपुर होकर पहुंचें। इसी ​रूट से वापस शहर आएं।

              परेशानी से बचने इन सड़कों का करें उपयोग

              सुबह 11 बजे एयरपोर्ट जाने के लिए तेलीबांधा चौक से जीई रोड अग्रसेनधाम चौक, जोरा ​ब्रिज, सेरीखेड़ी से नवा रायपुर होकर एयरपोर्ट जाएंगे। शहर आने के लिए तेलीबांधा, रिंग रोड-1, एक्सप्रेस-वे से होकर या फिर केनाल रोड होकर शहर में आएंगे। सुबह 11 से 12 बजे के बीच सिविल लाइन, शंकर नगर, गायत्री नगर आने के लिए सिविल लाइन से कलेक्टोरेट, केनाल रोड और पंडरी की सड़क का उपयोग करेंगे। जोरा,​ पिरदा से कचना होकर खम्हारडीह, शंकर नगर, गायत्री नगर आ सकते हैं। अनुपम नगर जाने के लिए एसआरपी चौक से कलेक्टोरेट, पंडरी, अवंति बाई लोधीपारा चौक होकर शक्ति नगर से अनुपम नगर आएंगे।

              नक्शे में जिन सड़कों पर लाल लाइन दिखाई दे रही है। यहीं से गुजरेंगी राष्ट्रपति।

              नक्शे में जिन सड़कों पर लाल लाइन दिखाई दे रही है। यहीं से गुजरेंगी राष्ट्रपति।

              ये सड़कें सुबह रहेगी प्रभावित

              राष्ट्रपति के एयरपोर्ट से रवाना होने के 15 मिनट पहले ट्रैफिक को रोक दिया जाएगा। उनका काफिला गुजरने के 15 मिनट बाद सड़क को खोला जाएगा। सुबह 11-11.30 बजे तक एयरपोर्ट से वीआईपी तिराहा बंद रहेगा। 11.15-11.45 तक तेलीबांधा, आनंद नगर, केनाल रोड, शंकर नगर, खम्हारडीह रोड, गायत्री नगर तक रास्ता जाने वाली सड़क बंद रहेगी। 11.45 से 12.15 बजे तक शंकर नगर टर्निंग पॉइंट, अनुपम नगर, वीआईपी स्टेट, वीआईपी तिराहा, सड्डू से लेकर विधानसभा ओवर​ब्रिज मार्ग, दोपहर 2.35-3.05 बजे तक विधानसभा ओवरब्रिज, सड्डू, वीआईपी तिराहा आने वाली सड़क, 2.50-3.20 बजे तक वीआईपी तिराहा, वीआईपी स्टेट, अनुपम नगर, शंकर नगर टर्निंग पॉइंट और 3.05-3.45 बजे तक शंकर नगर से राजभवन तक रोड बंद रहेगी।

              राष्ट्रपति की दो दिवसीय दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

              • 31 अगस्त सुबह 9.25 बजे दिल्ली से रवाना होंगी।
              • सुबह 11.05 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेगी
              • 11.5 बजे 11.20 बजे तक गार्ड ऑफ ऑनर
              • 11.20 बजे एयरपोर्ट से विधानसभा स्थित शांति सरोवर आश्रम पहुंचेंगी
              • 11.50 बजे ‘ईयर ऑफ पॉजिटिव चेंज’ थीम की लॉन्चिंग करेंगी
              • 12ः50 बजे कार्यक्रम से रवाना होंगी।
              • 1 बजे राजभवन में ब्रम्हाकुमारी द्वारा आयोजित भोज में शामिल होंगी
              • शाम 4 बजे राजभवन से रवाना होकर 4.10 बजे महंत घासीदास संग्रहालय पहुंचेंगी
              • 35 मिनट तक राजभवन में रुकने के बाद राजभवन रवाना होंगी।
              • शाम 5 बजे राजभवन में पौध रोपण करेंगी।
              • शाम 7.30 बजे राज्यपाल द्वारा आयोजित भोज में शामिल होंगी
              • राष्ट्रपति रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगी।
              • 1 सितम्बर की सुबह 8.45 बजे राजभवन से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी
              • सुबह 9.5 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगी
              • 9.15 बजे एयरपोर्ट से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी।
              • सुबह 10 बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी के हेलीपेड पहुंचेंगी
              • यहां से 10.40 बजे सड़क मार्ग से रतनपुर के लिए रवाना होंगी।
              • महामाया देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद 11.35 बजे गुरु घासीदास विश्विविद्यालय पहुंचेंगी।
              • 11.45 बजे से 12.30 बजे तक विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
              • 12.45 बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी के हेलीपेड से रायपुर रवाना
              • 1.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी
              • 1.40 बजे एयरपोर्ट से राजभवन आएंगी
              • 1.55 बजे लंच लेंगी
              • शाम 4.15 बजे से 4.45 बजे तक वे यहां छत्तीसगढ़ की विशेष संरक्षित जनजाति के लोगों से मुलाकात करेंगी।
              • शाम 5.45 बजे राजभवन से रवाना होकर 5ः45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगी।
              • शाम 5.15 बजे रायपुर से रवाना होंगी।

              छह घंटे ब्लॉक रहेगा बिलासपुर-रतनपुर मार्ग:CU के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति; 76 को गोल्ड मैडल, 28 को मिलेगी PHD

              बुधवार से ही यूनिवर्सिटी कैंपस को सील कर दिया गया है।

              बुधवार से ही यूनिवर्सिटी कैंपस को सील कर दिया गया है।

              बिलासपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रवास के कारण गुरुवार और शुक्रवार को सुबह सात बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक बिलासपुर-रतनपुर मार्ग ब्लॉक रहेगा। राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार को रतनपुर स्थित महामाया देवी दर्शन करने जाएंगी। इसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उनकी सुरक्षा को लेकर बुधवार से ही पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। समारोह में 28 ‎शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि और 76 विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल दिए जाएंगे। 


                              Hot this week

                              रायपुर : ग्राफ्टेड बैगन से 16 लाख रूपए की आमदनी

                              उन्नत तकनीक से खेती कर किसान चिंतामणी ने बढ़ाई...

                              Related Articles

                              Popular Categories