Friday, February 27, 2026

              जांजगीर-चांपा: सड़क हादसे में युवक की मौत… ट्रेलर चालक ने सामने से मारी जोरदार टक्कर, गुस्साए लोगों ने कई घंटों तक किया चक्का

              जांजगीर-चांपा: जिले के बिर्रा-शिवरीनारायण मुख्य मार्ग पर ट्रेलर चालक ने बाइक सवार युवक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक का सिर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, तलदेवारी गांव में ऑटो रिपेयरिंग शॉप चलाने वाला श्याम साहू (28) गुरुवार को शिवरीनारायण गया हुआ था। वहां से ऑटो पार्ट्स लेकर वो वापस अपनी दुकान तलदेवारी आ रहा था। तभी बिर्रा-शिवरीनारायण मुख्य मार्ग पर उसकी बाइक को सामने से ट्रेलर चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रेलर (क्रमांक NL04D7433) को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

              ट्रेलर की टक्कर से श्याम साहू (28) नाम के युवक की मौत हो गई।

              युवक के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

              पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। आरोपी ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

              पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। आरोपी ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

              इधर हादसे से गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर चक्काजाम खत्म कराया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ट्रेलर चालक बिर्रा से शिवरीनारायण जा रहा था। उन्होंने कहा कि ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएँ से मुक्ति, जीवन हुआ आसान

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री...

                              रायपुर : सब्सिडी से सोलर पैंनल लगाना हुआ आसान

                              प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से कम हुआ बिजली बिलरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories