कोरबा: मसीही समाज के बर्मन व राबर्ट्स की घर वापसी, कांग्रेस की नीतियों पर जताया भरोसा…

              कोरबा (BCC NEWS 24): कांग्रेस की नीतियों पर भरोसा जताकर पुराने कांग्रेसी भी कांगेस में शामिल हो रहे हैं, जो बीच में अन्य दलों में चले गए थे। मसीही समाज कोरबा के सुगना बर्मन और मधुर राबर्ट्स ऐसे ही दो मसीही समाज के सामाजिक व्यक्ति हैं। जिन्होंने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के समक्ष कांग्रेस में घर वापसी कर ली है। दोनों ही पूर्व में किसी और राजनीति दल से जुड़ गए थे। लेकिन अब कांग्रेस द्वारा किये गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर फिर से कांग्रेस परिवार का हिस्सा बन चुके हैं। जिन्हें राजस्व मंत्री ने गमछा पहना कर प्राथमिक सदस्यता दिलवाई। हाल फिलहाल में बड़ी तादाद में ऐसे लोगों ने कांग्रेस में घर वापसी भी की है। जो कुछ समय पहले किसी और राजनीतिक दलों से जुड़ चुके थे। यह सिलसिला लगातार जारी है। जब अलग-अलग समाज से जुड़े सामाजिक लोग कांग्रेस में शामिल होकर पार्टी के प्रति अपने निष्ठा प्रकट कर रहे हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : नक्सल हिंसा प्रभावित 15 परिवारों को 2.25 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर मिली...

                              रायपुर : एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(...

                              रायपुर : 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस

                              प्रदेश के 1.10 करोड़ बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल...

                              Related Articles

                              Popular Categories