सूरजपुर: आरबीसी 6(4) के तहत 12 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत… 

        सूरजपुर: न्यायालय कलेक्टर आदेश से प्राप्त जानकारी अनुसार कि मृतक बन्धन आत्मज नोहरी जाति गोंड़ निवासी ग्राम भरदा तहसील प्रतापपुर की मृत्यु 10 नवम्बर 2022 को कुआं में डूबने से मृतक के निकटम वारिष पत्नि सुगन पति स्व. बंधन को, मृतक दीक्षित आत्मज गुलाब निवासी ग्राम पार्वतीपुर तहसील प्रेमनगर की मृत्यु 09 सितम्बर 2022 को सर्प के काटने से मृतक के निकटतम वारिस पिता गुलाब को, मृतिका मानकुंवर पति स्व. सहाली जाति गोंड़ निवासी ग्राम पकनी तहसील प्रतापपुर की मृत्यु कुआं में डूबने से मृतिका के निकटम वारिषगण मानदास, ननकी, मानमती तथा सोनामती को क्रमशः 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। यह राशि आबंटन की प्रत्याशा में मांग संख्या 58 शीर्ष 2245 प्राकृतिक आपदा राहत के अन्तर्गत वर्ष 2023-24 में आबंटन की प्रत्याशा में विकलनीय होगा।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधि विरुद्ध क्रिया-कलाप मामलों की समीक्षा के लिए समीक्षा प्राधिकरण गठित

                सेवानिवृत्त न्यायाधीश गौतम चौरडिया नियुक्त किए गए समीक्षा प्राधिकरण...

                Related Articles

                Popular Categories