CG: युवती ने पहले मोबाईल को पत्थरों से कुचला… फिर चुन्नी से पेड़ में फंदा बांध कर ली आत्महत्या, दिनदहाड़े सड़क किनारे लटकी मिली लाश

              रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सेजबाहर इलाके में एक युवती ने आज दोपहर पेड़ पर फंदा बांधकर आत्महत्या कर ली है। युवती ने मरने से पहले खुद के मोबाइल को पत्थरों से कुचल दिया। फिर मौका देखकर सड़क किनारे मौजूद पेड़ पर लटककर जान दे दी। ये पूरा मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है।

              पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, युवती का नाम पायल गेंदरे है। जो डोमा गांव की रहने वाली है। वो आसपास के घरों में साफ सफाई का काम करती थी। कुछ महीनें पहले वो एक डॉक्टर के घर पर भी काम किया करती थी। आज दोपहर करीब 3 बजे युवती अपने ही गांव के पास सेजबहार इलाकें में पहुंची। उसने वहां पर एक सुनसान मकान के बाहर मौजूद बबूल के पेड़ पर लटककर फांसी लगा ली।

              युवती की लाश में पास से क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन बरामद हुआ है। फिलहाल मौत की असल वजह सामने नहीं आई।

              युवती की लाश में पास से क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन बरामद हुआ है। फिलहाल मौत की असल वजह सामने नहीं आई।

              पहले पत्थरों से मोबाइल को कुचल दिया

              युवती ने सुसाइड करने से पहले अपने मोबाइल फोन को पास पड़े पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया। जिससे वो चकनाचूर हो गया। फिर उसने अपनी पहनी हुई चुन्नी से फंदा बना लिया और झूल गयी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। हालांकि लाश के आसपास से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

              ये पूरा मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है।

              ये पूरा मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है।

              प्यार-मोहब्बत का शक,फिलहाल वजह का खुलासा नही

              पुलिस ने बताया कि युवती ने जिस तरह गुस्से में आकर अपना मोबाईल फोन कुचला है। उससे लव एंगल पर भी जांच की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए लाश को मरचुरी पर रखवा दिया गया है। परिजनों से पूछताछ के बाद और मोबाइल डेटा की जांच करने के बाद मौत की असल वजह सामने आ पायेगी।


                              Hot this week

                              KORBA : योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों को पहुंचाने का माध्यम है सुशासन तिहार

                              सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम कनकी में लगाया गया...

                              Related Articles

                              Popular Categories