कोरबा: संपत्ति विवाद में पिता की गला रेतकर हत्या… बेटे ने फरसे से किया वार, फरार हो गए आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

        कोरबा: जिले के पुटवा गांव में बेटे ने फरसे से अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को कटघोरा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। मामला जटगा चौकी क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, अनुसूचित जाति बहुल गांव पुटवा के आमाभाटा मोहल्ले में अवध सिंह (62) अपने परिवार के साथ रहता था। उसके बेटे चंद्रभूषण सिंह से उसका संपत्ति को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। जिसके बाद बेटा दूसरी बस्ती में अपने परिवार के साथ रहने लगा।

        आरोपी बेटे चंद्रभूषण सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

        आरोपी बेटे चंद्रभूषण सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

        शुक्रवार को बेटा घर आया, जहां मां और पिता घर में थे। रात में सब खाना खाकर सोने चले गए। शनिवार सुबह एक बार फिर बेटे का अपने पिता के साथ विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ती गई, जिसके बाद बेटे ने अपने पिता पर फरसे से ताबड़तोड़ वार कर दिया, साथ ही गला भी रेत दिया। आरोपी की मां ये देख शोर मचाने लगी, तब तक बेटा मौके से फरार हो गया।

        कोरबा जिले के पुटवा गांव में बेटे ने फरसे से अपने पिता की हत्या कर दी।

        कोरबा जिले के पुटवा गांव में बेटे ने फरसे से अपने पिता की हत्या कर दी।

        मौके पर ही पिता की मौत हो गई। वहीं शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और अवध सिंह की लहूलुहान लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पत्नी का बयान दर्ज किया गया। इधर आरोपी भागकर कटघोरा पहुंचा, जहां स्थानीय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

        कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि संपत्ति विवाद में शनिवार सुबह 6 बजे के करीब आमाभाटा मोहल्ले में हत्या हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में अभी जांच चल रही है।



                Hot this week

                KORBA : जिला स्तरीय रोजगार मेला 23 को

                कोरबा (BCC NEWS 24): जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन...

                रायपुर : अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल – अरुण साव

                विद्याभारती मध्यक्षेत्र क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में...

                Related Articles

                Popular Categories