Friday, February 27, 2026

              CG: ट्रेलर की टक्कर से गार्ड की मौत… सड़क पार करते समय दो लोगों को मारी टक्कर, महिला की हालत गंभीर

              भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने रायपुर-भिलाई एनएच 56 में महिला सहित दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि इसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज जिला अस्पताल दुर्ग में चल रहा है।

              परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक गंगा सागर यादव (38) पुत्र जंगली यादव जोन तीन खुर्सीपार में शर्मा आश्रम के पास रहता था। वह रात में गार्ड की ड्यूटी और दिन में कबाड़ बीनने का काम करता था। रविवार दोपहर एक बजे के करीब पावर हाउस चौक दुर्गा धर्म कांटा के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रेलर ने दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर से महिला दूर जा गिरी, जबकि गंगा सागर ट्रेलर के नीचे आ गया।

              दुर्घटना स्थल पर मौजूद लोगों की भीड़ और पुलिस

              दुर्घटना स्थल पर मौजूद लोगों की भीड़ और पुलिस

              आसपास मौजूद लोगों ने खुर्सीपार पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी उमेंद कुमार टंडन मौके पर पहुंचे और दोनों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने गंगा सागर को मृत घोषित कर दिया। उसका शव मॉर्चुरी में रखवाया गया है। वहीं घायल महिला की हालत गंभीर होने से उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रेलर चालक कोमल वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

              दुर्घटना करने वाला ट्रेलर पुलिस ने किया जब्त

              दुर्घटना करने वाला ट्रेलर पुलिस ने किया जब्त

              चार बच्चों के सिर उसे उठा पिता का साया

              गंगा सागर के दो लड़के मुकेश, राकेश और दो लड़कियां मनीषा और उर्मिला हैं। पत्नी सोनी देवी हाउस वाइफ है। गंगा सागर की मौत के बाद से चारों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिजन सूचना मिलते ही लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मॉर्चुरी पहुंचे। वहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएँ से मुक्ति, जीवन हुआ आसान

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories