कोरबा: नकली सोना बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश… एक आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; दुकानदार की सूझबूझ से गिरफ्त में शातिर

        कोरबा: जिला में नकली सोना बेचने आए गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं 2 लोग फरार हो गए हैं। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, ग्राम झगरहा का रहने वाला देवी दयाल यादव अपने 2 साथियों मिथिलेश राय और मनोज पासवान के साथ निहारिका में संचालित सराफा दुकान में नकली सोना बेचने आया था। जांच में सोना नकली निकला, तो निहारिका ज्वेलर्स के संचालक ने पुलिस को सूचना दी।

        दुकानदार शिव कुमार ने बताया कि जांच में सोना नकली निकलने पर उन्होंने पुलिस को खबर की।

        दुकानदार शिव कुमार ने बताया कि जांच में सोना नकली निकलने पर उन्होंने पुलिस को खबर की।

        मौके पर पहुंची पुलिस ने देवी दयाल यादव को गिरफ्तार कर लिया, वहीं उसके दोनों साथी मिथिलेश और मनोज फरार होने में कामयाब हो गए। दोनों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ग्राम झगरहा में किराए के मकान में रहता है।

        पुलिस ने एक आरोपी देवी दयाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 2 फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

        पुलिस ने एक आरोपी देवी दयाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 2 फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

        आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी इससे पहले क्षेत्र के दूसरे सराफा दुकान में सोना बेचने पहुंचे थे, लेकिन वहां वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद वे निहारिका ज्वेलर्स पहुंचे। वहीं निहारिका ज्वेलर्स के शॉप कीपर शिवकुमार ने बताया कि उन्हें तीनों के हाव-भाव से संदेह हुआ। उसने बताया कि 3 युवक उसकी शॉप में घुसे। इसके बाद एक बाहर खड़ा हो गया।

        दो आरोपियों ने सोने की चेन को बेचने की बात कह रहे थे। उन्होंने सोने की जांच की, तो वो नकली निकला। इसके बाद उन्हें लगा कि कुछ गड़बड़ है, जिसके बाद उन्होंने आरोपियों से छिपाकर पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे ने बताया कि फिलहाल दोनों फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।



                Hot this week

                KORBA : जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

                अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देशकोरबा (BCC NEWS...

                रायपुर : माटेगहन में आजीविका डबरी बनी समृद्धि की संवाहक

                जल संरक्षण के साथ खुले कृषि और मत्स्य पालन...

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान

                विद्यार्थियों को कॉपी-पेन का वितरण, आवास योजना के हितग्राहियों...

                Related Articles

                Popular Categories