Thursday, February 26, 2026

              रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हलषष्ठी की दी शुभकामनाएं…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर सभी माताओं को हलषष्ठी (कमरछट) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलरामजी के जन्मोत्सव के रूप में हलषष्ठी मनाई जाती है। छत्तीसगढ़ में यह त्यौहार कमरछठ के नाम से मनाया जाता है। इस दिन घरों और मंदिरों में तालाब के प्रतिरूप स्वरूप सगरी बनाई जाती है। महिलाएं इकट्ठा होकर पसहर चावल, काशी फूल, महुआ पत्ते, लाई अर्पित कर भगवान शिव और सगरी की पूजा-अर्चना करती हैं। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर अपने बच्चों के स्वास्थ्य, लंबी उम्र और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि सभी माताओं की कामना पूरी हो, सभी बच्चे स्वस्थ और खुशहाल रहें।


                              Hot this week

                              रायपुर : नवजीवन की ओर बढ़ते कदम : पुनर्वास नीति से बदली तकदीर, बदली तस्वीर

                              कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पुनर्वास केंद्र में वितरित...

                              Related Articles

                              Popular Categories