रायपुर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 7 सितंबर को ‘शुष्क दिवस‘ घोषित…

        रायपुर: राज्य शासन द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 7 सितंबर को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य हेतु ‘शुष्क दिवस‘ घोषित किया गया है। इस दौरान प्रदेश में स्थित समस्त देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, होटल, बार, क्लब, भांग एवं भांग घोटा की फुटकर दुकानें बंद रहेंगी। इस अवधि के दौरान मदिरा के व्यक्तिगत भण्डारण एवं गैर लायसेंस प्राप्त परिसरों में मदिरा के भण्डारण पर सख्ती से रोक लगाने, उड़नदस्तों द्वारा अवैध मदिरा के परिवहन एवं विक्रय की रोकथाम तथा दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश आबकारी विभाग के अधिकारियोें को दिए गए हैं।  



                Hot this week

                रायपुर : 2 अक्टूबर की विशेष ग्राम सभा से गांव खुद तय करेंगे विकास की दिशा

                ग्रामीणों के सुझावों से तैयार होगा विकसित ग्राम पंचायत...

                रायपुर : आजीविका की नई भोर : बिहान योजना ने बदली गीता की दुनिया

                सब्जी खेती और बकरी पालन से बनीं आत्मनिर्भरता की...

                Related Articles

                Popular Categories