कोरबा: व्यापारी पर चाकू से हमला… बीच-बचाव करने आए उसके दोस्त को भी किया घायल, दोनों आरोपी फरार

              कोरबा: जिले के राताखार पुल के पास 2 आरोपियों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं बीच बचाव करने आया एक अन्य युवक भी घायल हो गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, कुसमुंडा के रहने वाले अफरोज अंसारी और फिरोज अंसारी का फिरोज मलिक के साथ छोटी सी बात को लेकर विवाद हो गया था। फिरोज मलिक की ब्लॉक- 15 में टायर की दुकान है। वो दुकान बंद करके अपने दोस्त साहिल यादव के साथ घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान राताखार पुल के पास अफरोज और फिरोज अंसारी अपनी स्कॉर्पियो से वहां पहुंच गए और पुरानी बात को लेकर विवाद करने लगे।

              हमले में घायल युवक शहर के निजी अस्पताल में भर्ती। हालत खतरे से बाहर।

              हमले में घायल युवक शहर के निजी अस्पताल में भर्ती। हालत खतरे से बाहर।

              दोनों आरोपियों ने युवकों को धमकी दी और कहा कि उनकी पहुंच बहुत ऊपर तक है। इसके बाद उन्होंने फिरोज मलिक के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसे बचाने के लिए साहिल आया, तो आरोपियों ने उसे भी घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर दोनों युवक फरार हो गए।

              मौके पर मौजूद लोगों ने घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। लोगों ने बताया कि उन्होंने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे फरार हो गए। घटना के बाद शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर अन्य कारोबारियों में आक्रोश देखा जा रहा है।

              पीड़ितों ने सिटी कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत केस दर्ज किया है। सिटी कोतवाली प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बेहतर खेती, बेहतर भविष्य, नैनो तकनीक अपना रहे किसान

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                              रायपुर : जेसीबी समेत नौ वाहन जब्त

                              खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन का मामलारायपुर (BCC...

                              रायपुर : जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                              अंधाधुंध रासायनिक खाद से बढ़ रहा कैंसर का खतरासारंगढ़-बिलाईगढ़...

                              Related Articles

                              Popular Categories