CG: पुलिस आरक्षक के प्राइवेट पार्ट को हंसिए से काटा… शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, अचानक आए पति ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो किया हमला; हालत गंभीर

              मुंगेली: जिले में अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पति ने पुलिस आरक्षक के प्राइवेट पार्ट पर हंसिए से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक रोहित सिंह परिहार गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, आरक्षक रोहित सिंह परिहार पुलिस लाइन में पदस्थ है। उसका अवैध संबंध मुंगेली के शिक्षक नगर में रह रही शादीशुदा महिला के साथ चल रहा है। वो गुरुवार रात अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पर गया था। प्रेमिका ने बताया कि उसका पति घर से बाहर गया है।

              पुलिस आरक्षक रोहित सिंह परिहार पर व्यक्ति ने हमला किया है, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया है।

              पुलिस आरक्षक रोहित सिंह परिहार पर व्यक्ति ने हमला किया है, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया है।

              गुस्साए पति ने पुलिस आरक्षक पर किया हमला

              इधर आरक्षक अपनी प्रेमिका के साथ जिस वक्त आपत्तिजनक हालत में था, उसी वक्त वहां अचानक महिला का पति पहुंच गया। दोनों को इस हालत में देखकर उसका गुस्सा भड़क गया और उसने घर में रखे हंसिए से आरक्षक के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। हमले में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

              घायल का इलाज बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में जारी

              गंभीर रूप से घायल हालत में आरक्षक रोहित सिंह परिहार शिक्षक नगर में ही अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचा। यहां रिश्तेदार उसे लेकर बिलासपुर के अपोलो अस्पताल पहुंचे। फिलहाल उसका इलाज जारी है। पीड़ित ने अभी तक थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कराया है।

              मुंगेली जिले के पुलिस लाइन में पदस्थ है आरक्षक रोहित सिंह परिहार।

              मुंगेली जिले के पुलिस लाइन में पदस्थ है आरक्षक रोहित सिंह परिहार।

              आरोपी पति-पत्नी फरार, घर में लगा हुआ है ताला

              सिटी कोतवाली प्रभारी गौरव पांडे ने दैनिक भास्कर से बातचीत में घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि घायल आरक्षक की हालत फिलहाल गंभीर है। वहीं आरोपी पति-पत्नी घर में ताला लगाकर फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। घायल आरक्षक का बयान अभी नहीं हो पाया है। पुलिस टीम बिलासपुर जाकर घायल आरक्षक का बयान दर्ज करेगी।

              मामले की जांच जारी, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद घटना का होगा खुलासा

              कोतवाली प्रभारी गौरव पांडे ने बताया कि पीड़ित का बयान दर्ज करने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि आरक्षक को घर पर बुलाने की दोनों पति-पत्नी की सुनियोजित साजिश थी या फिर आरोपी अचानक घर पहुंचा था, ये भी जांच के बाद ही पता चल सकेगा।


                              Hot this week

                              KORBA : वार्ड क्र. 38 लालघाट चेकपोस्ट के नागरिकेां को मिली सर्वसुविधायुक्त उद्यान की सौगात

                              उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत ने...

                              रायपुर : पक्का आवास मिलने से जीवन में आई खुशहाली

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ राज्य...

                              रायपुर : ‘मोर गांव मोर पानी महाभियान’ से जन-जन जुड़ा

                              दुर्ग बना जल संरक्षण का मॉडल रायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम

                              दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ...

                              Related Articles

                              Popular Categories