रायपुर में गैराज में लगी आग… अंदर रखी गाड़ियां जलकर राख, लाखों रुपए का नुकसान, शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा

        RAIPUR: रायपुर के एक मोटरसाइकिल गैराज में आग लग गई। आग लगने से अंदर रखे मोटरसाइकिल के पार्ट्स और कई गाड़ियां जलकर राख हो गई हैं। हादसे की वजह से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

        गोंडवारा इलाके में पुरानी गाड़ियों का गराज हैं। यहां पर बाइक रिपेयर का काम किया जाता है। पुरानी गाड़ियों को बेचा भी जाता है। इस वजह से बड़ी संख्या में गाड़ियां यहां रखी हुई थीं। बताया जा रहा है कि यह हादसा रविवार शाम को हुआ है।

        घटना के वक्त कर्मचारी आस-पास ही मौजू्द थे। इसी दौरान अचानक आग भड़क गई। इस पर कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इस बात की सूचना दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फिर करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। हालांकि ये पता नहीं चल सका है कि यह हादसा किस वजह से हुआ है। मगर माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।



                Hot this week

                रायपुर: ’सेवा मेरा योगदान’ में श्रमदान से स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों के योगदान का हुआ सम्मान’

                ’सारागांव में जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों ने किया श्रमदान, सार्वजनिक...

                रायपुर : छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण विधेयक, 2026 पर जनता से मांगे गए सुझाव

                विधेयक के प्रारंभिक प्रारूप पर नागरिकों और संस्थाओं को...

                रायपुर : नारकोटिक्स के वित्तीय नेटवर्क पर प्रहार के लिए प्रभावी जांच जरूरी – एडीजी अमित कुमार

                पुलिस मुख्यालय में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर...

                Related Articles

                Popular Categories