चलती बस पर गिरा पेड़, डेढ़ घंटे लगा जाम… अचानक मौसम बदलने से NH-30 पर हुआ हादसा; गाड़ी के शीशे टूटे

              जगदलपुर: छत्तीसगढ़ में जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे 30 पर चलती बस के ऊपर एक पेड़ गिर गया। इस हादसे में बस का कांच टूट गया। ड्राइवर को मामूली चोटें आईं हैं। हालांकि, बड़ा हादसा टल गया है। इधर, इस हादसे के बाद करीब एक से डेढ़ घंटे तक मार्ग बाधित रहा। फॉरेस्ट की टीम ने पेड़ को हटाकर मार्ग बहाल किया। मामला भानपुरी थाना क्षेत्र का है।

              दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

              दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

              जानकारी के मुताबिक, बुधवार को बस्तर जिले में मौसम बदला। भानपुरी इलाके में तेज हवाएं चली। इसी बीच जगदलपुर से रायपुर जा रही एक यात्री बस जब सोनारपाल के पास पहुंची तो चलती बस पर अचानक एक पेड़ गिर गया। इस हादसे में बस के सामने का शीशा टूट गया। हालांकि, बस में सवार अन्य यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के बाद जैसे-तैसे कर सारे सवारियों को नीचे उतारा गया।

              बस का शीशा टूट गया।

              बस का शीशा टूट गया।

              फिर इस बात हादसे की खबर पुलिस और वन विभाग को दी गई। बीच सड़क पर हादसा होने की वजह से मार्ग भी जाम रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। मौके पर पहुंची टीम ने करीब 1 से डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाया। जाम खुलने के बाद सारी वाहनों को निकला गया।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि

                              केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC...

                              रायपुर : डी.डी.ओ. के बैंक खातों में अव्ययित राशि का ब्यौरा देने के निर्देश

                              प्रधान महालेखाकार कार्यालय ने बजट नियंत्रक अधिकारियों को 14...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ अभियान की धूम

                              7 से 17 अगस्त तक आयोजित होंगे राज्यस्तरीय देशभक्ति...

                              रायपुर : सन्ना में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर आयोजित

                              103 दिव्यांगजनों ने लिया लाभ, 64 यूडीआईडी कार्ड के...

                              Related Articles

                              Popular Categories