जमीन विवाद में युवक को काट डाला… 3 लोगों ने मिलकर की हत्या, मृतक के परिजन बोले- हत्यारों में 2 सरेंडर्ड नक्सली; जांच जारी

            जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में जमीन विवाद के चलते 3 लोगों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी है। वारदात के बाद सभी मौके से फरार हैं। मृतक के परिजनों का कहना है कि हत्यारों में 2 सरेंडर्ड नक्सली भी शामिल हैं। हालांकि, पुलिस अफसरों ने इस मामले की जांच करने और आरोपियों को पकड़ने की बात कही है। मामला जिले के भांसी थाना क्षेत्र का है।

            जानकारी के मुताबिक, मामला दंतेवाड़ा जिले के कुचेपाल गांव का है। इस गांव के रहने वाले एक युवक हूंगा भास्कर ने कुछ समय पहले अपनी जमीन को गांव के ही सुनील भास्कर को बेच दिया था। जिसके बाद उसका अचानक मन बदला और उसने सुनील से जमीन लौटाने के लिए कहा। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया था। जमीन लौटने के बात से खफा सुनील भास्कर गांव के ही 2 अन्य युवकों के साथ हूंगा के घर पहुंचा।

            पुलिस मामले की जांच कर रही है।

            पुलिस मामले की जांच कर रही है।

            उन्होंने हूंगा को घर से बाहर निकलने के लिए कहा। हूंगा अपने परिजनों के साथ बाहर आया। जिसके बाद पहले सुनील और हूंगा दोनों के बीच जमकर गालीगलौज हुई। फिर विवाद और बढ़ा तो सुनील ने अपने 2 और साथियों के साथ मिलकर हूंगा की जमकर पिटाई की। इसके बाद धारदार हथियार से हूंगा को काट डाला। मौके पर मौजूद हूंगा के परिजनों ने भी बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन उसे बचा नहीं सके। वारदात को अंजाम देकर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

            परिजनों ने इसकी जानकारी गांववालों और पुलिस को दी। मृतक के परिजनों बताया कि हत्यारों में सुनील के साथ 2 अन्य लोग भी थे। इन तीनों में से 2 सरेंडर्ड नक्सली हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दंतेवाड़ा ASP आरके बर्मन ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। मामले में दो सरेंडर्ड नक्सली हैं या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।


                          Hot this week

                          कोरबा: सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 के लिए आवेदन एवं पंजीयन प्रक्रिया की दी गई जानकारी

                          श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में जागरूकता सत्र आयोजित, 70...

                          रायपुर : चिरायु से मिली नई उड़ान- नन्हें सूर्या के टेढ़े पैरों को मिली राह

                          अब आत्मविश्वास से दौड़ रहा 4 साल का मासूमआंगनबाड़ी...

                          कोरबा: अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

                          रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन...

                          Related Articles

                          Popular Categories