CG में BEO के घर ACB की रेड…. आय से अधिक संपत्ति की मिली थी शिकायत, सुबह से चल रही छापामार कार्रवाई

              जगदलपुर: छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के दरभा में पोस्टेड BEO राजेश उपाध्याय के घर ACB की रेड पड़ी है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम उनके घर पहुंची है। सुबह से ही छापामार की कार्रवाई चल रही है। ACB की टीम सारे दस्तावेज खंगाल रही है। घर के बाहर फोर्स को तैनात किया गया है।

              ACB की टीम ने अचानक दबिश दी।

              ACB की टीम ने अचानक दबिश दी।

              ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) के प्रभारी SP युलेंडन यॉर्क ने बताया कि, आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। इसी के आधार पर BEO (ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर) के धरमपुरा मार्ग पर स्थित घर में रेड की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि, कार्रवाई पूरी होने के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories