मशीन की सफाई के दौरान हादसा, 2 की मौत… ड्रिल मशीन में अचानक हुआ करंट फ्लो; मौके पर गई दोनों की जान

                रायगढ़: जिले के ग्राम हुकराडीपा में मिक्सर मशीन की सफाई के दौरान हुए हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक जिस वक्त मिक्सर मशीन की सफाई कर रहे थे, उसी समय वे करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ गए। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

                जानकारी के मुताबिक, हुकराडीपा चौक पर सोमवार की शाम मिक्सर मशीन में जमी सीमेंट को दो श्रमिक ड्रिल मशीन की सहायता से निकाल रहे थे। इसी दौरान दोनों बिजली की तार की चपेट में आ गए। मौके पर ही श्रमिक राम विनय पासवान (35 वर्ष) और सुकलु कुमार मझवार (20 वर्ष) की मौत हो गई।

                श्रमिक का शव, पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया।

                श्रमिक का शव, पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया।

                कोरबा का रहने वाला था एक मजदूर

                मृतक राम विनय ग्राम राजकुमार बीघा थाना दाऊद नगर जिला औरंगाबाद का रहने वाला था, वहीं सुकलु कुमार ग्राम छाता पारा थाना उरगा कोरबा जिले का रहने वाला था। घटना की सूचना पर तमनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

                इसी मिक्सर मशीन की सफाई कर रहे थे दोनों मजदूर।

                इसी मिक्सर मशीन की सफाई कर रहे थे दोनों मजदूर।

                मृत दोनों युवक पिछले एक साल से जेपीएल क्षेत्र में रहकर काम कर रहे थे। दोनों विवेक कंस्ट्रक्शन में काम करते थे। तमनार थाना प्रभारी ने बताया कि मिक्सर मशीन की सफाई के दौरान ड्रिल मशीन में करंट फ्लो होने के कारण 2 लोगों की मौत हो गई है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


                                  Hot this week

                                  Related Articles

                                  Popular Categories