रायपुर में अवैध हथियार रखने पर एक्शन… दिल्ली से आकर यहां रह रहा था आरोपी, कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया

              रायपुर: पुलिस ने अवैध हथियार को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस जब्त किया गया है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

              पुलिस को सूचना मिली कि मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला रमेश सराफ जो फिलहाल सन्यासीपारा में मुक्तिधाम के पास रहता है, उसने अपने पास एक कट्टा और कुछ जिंदा कारतूस रखा है। खबर मिलते ही पुलिस उसे पकड़ने के लिए टीम बनाकर मौके पर पहुंची और रेड मारकर आरोपी को घेर लिया गया।

              शुरुआती पूछताछ में आरोपी सवालों का जवाब नहीं दे पाया और पुलिस को चकमा देने की कोशिश करता रहा, लेकिन फिर कड़ाई से पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया। आरोपी के पास से हथियार से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने आरोपी के पास से गैर लाइसेंसी देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद किए हैं और आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सन्ना में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर आयोजित

                              103 दिव्यांगजनों ने लिया लाभ, 64 यूडीआईडी कार्ड के...

                              रायपुर : एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ अभियान की धूम

                              7 से 17 अगस्त तक आयोजित होंगे राज्यस्तरीय देशभक्ति...

                              Related Articles

                              Popular Categories