अंबिकापुर : स्कूटी सवार मां-बेटियों से लूट, बदमाशों ने पहले कार से टक्कर मारकर गिराया; फिर गहने, मोबाइल और पर्स लेकर हुए फरार, घटना में घायल महिला ने तोड़ा दम

              अंबिकापुर। प्रदेश के सरहदी जिले सरगुजा से लूट का बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें कार सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार मां-बेटियों को टक्कर मारकर गिरा दिया, जिसके बाद उनके गहने, मोबाइल और पर्स लेकर फरार हो गए. घटना में मां की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई.

              जानकारी के अनुसार, स्कूटी में सवार होकर मां और उनकी दो बेटियां अंबिकापुर से दरिमा थाना क्षेत्र के छिंदकालो जा रही थीं. दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम करजी नहर पुलिया के पास कार सवार युवकों ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों गिर पड़े. इसके बाद कार से उतरे युवकों ने महिलाओं के मोबाइल, गहने और पर्स लेकर फरार हो गए.

              घटना के बाद घायल मां को लेकर बेटियां किसी तरह से लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची, जहां जांच उपरांत डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. इस घटना ने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिया है.


                              Hot this week

                              रायपुर : वाटरशेड योजना बनी किसान छबी लाल की समृद्धि का आधार

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के...

                              रायपुर : शीघ्र ही होगा जीवनदायिनी तांदुला नदी का कायाकल्प

                              यूएवी ड्रोन सर्वेक्षण कार्य का हुआ शुभारंभजिला प्रशासन बालोद...

                              रायपुर : पायलट एवं फॉलो गाड़ियों का उपयोग बंद कर दिया सादगी

                              ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेशरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories