Sunday, February 1, 2026

            अमेरिका: भारतीय मूल के व्यक्ति ने पत्नी को गोली मारी, 3 रिश्तेदारों की भी हत्या की, बच्चों ने अलमारी में छिपकर बचाई जान; मामूली झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम

            अमेरिका: जॉर्जिया में एक भारतीय व्यक्ति ने मामूली झगड़े के बाद अपनी पत्नी और तीन रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या कर दी।

            पुलिस ने बताया कि मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है और 51 वर्षीय विजय कुमार नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग के वक्त घर के अंदर तीन बच्चे मौजूद थे। खुद को बचाने के लिए बच्चे एक अलमारी में छिप गए थे। बच्चों ने ही पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।

            अटलांटा स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दी जा रही है। दूतावास ने ट्वीट किया, “एक पारिवारिक विवाद से जुड़ी इस गोलीबारी की घटना से हम बेहद दुखी हैं।”

            घटना की सूचना शुक्रवार को पुलिस को दी गई। पुलिस जब मौके पर पहुंचे, तो घर के अंदर चार लोगों के शव मिले। पुलिस ने पीड़ितों की पहचान विजय कुमार की पत्नी 43 साल की मीमू डोगरा, लॉरेंसविले के रहने वाले 33 साल के गौरव कुमार, 37 साल की निधि चंदर और 38 साल के हरीश चंदर के रूप में की है।


                          Hot this week

                          रायपुर : आरपीएफ बैंड की प्रस्तुति ने उच्च न्यायालय परिसर को किया संगीतमय

                          उच्च न्यायालय परिसर में ‘एन इवनिंग ऑफ म्यूजिकल हॉरमोनी‘ कार्यक्रम...

                          Related Articles

                          Popular Categories