वॉशिंगटन: अमेरिका के शिकागो में शनिवार को अस्पताल के अंदर गोलीबारी हुई। एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में है।
न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, पुलिस एक आरोपी को इलाज के लिए एंडेवर हेल्थ स्वीडिश हॉस्पिटल लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने अचानक गोली चला दी और वहां से भाग गया।
बाद में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया। घटना के बाद अस्पताल को तुरंत बंद कर दिया गया, हालांकि मरीज और स्टाफ सुरक्षित हैं।
अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फिलहाल ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है।

(Bureau Chief, Korba)




