अमेरिका: न्यूयॉर्क में महिला की मेट्रो में जलाकर हत्या, आरोपी ने कपड़ों में लगाई आग, 8 घंटे बाद गिरफ्तार

              अमेरिका: न्यूयॉर्क शहर में रविवार को एक महिला की मेट्रो में आग लगाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। न्यूयॉर्क पुलिस के मुताबिक आरोपी सुबह करीब 7:30 बजे मेट्रो में महिला के पास पहुंचा और स्टेशन पर उतरने से पहले मेट्रो में आग लगा दी। आग में जलने की वजह से महिला की मौत हो गई।

              न्यूयॉर्क पुलिस की कमिश्नर जेसिका टिश ने बताया कि आरोपी ने लाइटर से महिला के एक सफेद कपड़े में आग लगाई थी। आग लगने की वजह से कपड़ा चंद सेकंड में ही जलकर खाक हो गया। इसके बाद आग महिला के दूसरे कपड़़ो में फैल गई।

              पीड़ित महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। आग लगाने के बाद आरोपी मेट्रो से उतरकर स्टेशन पर जाकर बैठ गया। प्लेटफॉर्म पर बैठे-बैठे वह महिला को जलते हुए देख रहा था।

              आरोपी की ये तस्वीर न्यूयॉर्क पुलिस ने जारी की है।

              आरोपी की ये तस्वीर न्यूयॉर्क पुलिस ने जारी की है।

              आग लगते वक्त सो रही थी महिला टिश ने बताया कि मेट्रो स्टेशन पर गश्त कर रहे पुलिस अधिकारियों को ट्रेन से धुआं दिखाई दिया और बदबू आई। इसके बाद वे मौके पहुंचे और पाया कि पीड़िता में आग लगी हुई थी। इसके बाद अधिकारियों ने आग को बुझाया।

              मौके पर पहुंचे आपातकालीन सेवा के कर्मचारियों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुरुआती बयान में बताया कि महिला घटना के समय सो रही थी। आग लगाने से पहले आरोपी और महिला के बीच कोई बातचीत भी नहीं हुई थी। पुलिस के मुताबिक दोनों एक दूसरे को नहीं जानते थे।

              CNN की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने महिला के कंबल में आग लगाई थी। ये आग तब तक फैलती रही जब तक महिला आग की लपटों से घिरकर खड़ी नहीं हो गई।

              पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केस की जानकारी दी।

              पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केस की जानकारी दी।

              स्कूली बच्चों ने आरोपी को पकड़वाया स्टेशन पर बैठा आरोपी की तस्वीरें पुलिस के बॉडी कैमरों में कैद हो गई थीं। हालांकि, उस वक्त उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। मेट्रो के CCTV से मिले वीडियो में आरोपी के हुलिए के आधार पर उसकी पहचान हुई।

              इसके बाद पुलिस ने बॉडी कैमरों से मिली फुटेज को सार्वजनिक कर लोगों से आरोपी को पकड़े में मदद मांगी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में मदद करने पर 10,000 डॉलर का इनाम रखा था। इसके बाद 3 स्कूली बच्चों ने आरोपी को देखकर उसके बारे में जानकारी दी।

              घटना के 8 घंटे बाद ही पुलिस ने उसे एक दूसरी मेट्रो ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया गया।


                              Hot this week

                              रायपुर : आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा किसानों को उन्नत धान बीजों का वितरण

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आईसीएआर–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान...

                              रायपुर : प्रतिभा, परंपरा और सृजनशीलता का उत्सव

                              रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’16 विधाओं...

                              Related Articles

                              Popular Categories