भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, 450KM की है मारक क्षमता

              इस्लामाबाद: भारत से जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने शनिवार को अब्दाली वेपन सिस्टम नाम की बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण का दावा किया। पाकिस्तान का कहना है कि उसने ‘इंडस एक्सरसाइज’ के तहत 450 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली इस सरफेस टू सरफेस मिसाइल का परीक्षण किया।

              यह मिसाइल 500-700 किलोग्राम तक के न्यूक्लियर एंड कन्वेंशनल हथियार ले जा सकती है, हालांकि इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से कन्वेंशनल हथियारों के लिए किया जाता है। इसमें मॉडर्न नेविगेशन और गाइडेंस सिस्टम हैं, जो सटीक निशाना लगाने में सक्षम है।

              पाकिस्तानी सरकार ने कहा कि इस टेस्टिंग का मकसद सैनिकों को युद्ध के लिए तैयार रखना और मॉडर्न नेविगेशन सिस्टम के तकनीकी मापदंडों को चेक करना था।

              अब्दाली मिसाइल का मुख्य इस्तेमाल कन्वेंशनल हथियारों के लिए किया जाता है।

              अब्दाली मिसाइल का मुख्य इस्तेमाल कन्वेंशनल हथियारों के लिए किया जाता है।

              पाकिस्तानी मंत्री ने भारत को परमाणु हमले की धमकी दी थी

              पाकिस्तान ने यह मिसाइल टेस्टिंग ऐसे वक्त पर की है जब कुछ दिन पहले ही उसके एक मंत्री ने भारत को धमकी देते हुए कहा था कि हमारे पास जो 130 परमाणु हथियार हैं, आपको पता नहीं है कि पाकिस्तान के किस-किस हिस्से में ये रखे हुए हैं।

              ये जो गोरी, शाहीन, गजनवी (मिसाइलें) हैं, ये हमने चौक पर सजाने के लिए नहीं, हिंदुस्तान के लिए रखे हैं।

              ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग- भारत चौथे तो पाकिस्तान 12वें नंबर पर

              ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग के मुताबिक 145 देशों की लिस्ट में भारत चौथे नंबर पर है, जबकि पाकिस्तान 12वें स्थान पर है। वहीं मिलिट्री वॉच मैगजीन के अनुसार भारत टियर 2 मिलिट्री पावर में आता है, जबकि पाकिस्तान टियर 3 मिलिट्री पावर में आता है।

              स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में भारत का मिलिट्री खर्च पाकिस्तान से लगभग नौ गुना ज्यादा था। भारत मिलिट्री खर्च 86.1 अरब डॉलर था, जबकि पाकिस्तान का सैन्य व्यय 10.2 अरब डॉलर रहा।


                              Hot this week

                              रायपुर : नक्सलगढ़ रहे गोगुण्डा में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत

                              बिहान योजना से बदली तस्वीररायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री...

                              रायपुर : ठाकुरदिया खुर्द में राम मंदिर का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन

                              उपमुख्यमंत्री ने ठाकुरदिया खुर्द में सामाजिक भवन एवं पिथौरा...

                              रायपुर : उन्नत तकनीकी विधि से गेहूं उत्पादन में वृद्धि

                              कम लागत में अधिक मुनाफारायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories